पन्ना के बृजेश उपाध्याय को मिला 29.46 कैरेट का हीरा

पन्ना,मध्य प्रदेश : पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती इन दिनों एक के बाद हीरे उगल रही है।अभी बीते 15 दिनों के अंतराल में छोटे-बड़े चार हीरे मिलें हैं।
पन्ना के बृजेश उपाध्याय को मिला 29.46 कैरेट का बड़ा हीरा
पन्ना के बृजेश उपाध्याय को मिला 29.46 कैरेट का बड़ा हीराAnil Tiwari

हाइलाइट्स

  • कृष्णा कल्याणपुर के पटी खदान से मिला 29.46 कैरेट का हीरा

  • पन्ना जिले की धरती से बीते 15 दिनों में मिले 4 हीरे

  • पन्ना के हीरा को कार्यालय में जमा कराया गया

  • हीरा मिलने से खदान संचालकों में खुशी ठिकाना नहीं

  • अक्टूबर माह में नीलामी में रखा जायेगा हीरा

राज एक्सप्रेस। पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती इन दिनों एक के बाद हीरे उगल रही है। अभी बीते 15 दिनों के अंतराल में छोटे-बड़े चार हीरे मिले हैं। जिससे खदान संचालकों सहित जिला प्रशासन में खुशी का ठिकाना नही है। आज पन्ना से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर कृष्णा कल्याणपुर के पटी खदान में हीरा मिला। जैसे ही हीरा मिला तो पहले खदान संचालक को विश्वास नही हुआ उसे लगा कि, कही यह कांच का टुकडा न हो लेकिन जब इसे हीरा के जानकारों को दिखाया गया तो इसे एक बड़ा हीरा बताया गया और वह हीरा लेकर हीरा कार्यालय पहुंचा इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।

कृष्णा कल्याणपुर के पटी खदान से मिला करोडों का हीरा

कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ाई से निगरानी रखी जा रही है। जिससे जिले की उथली खदानों से लगातार हीरे प्राप्त होने वाले हीरे कार्यालय में जमा हो रहे हैं। जिले के कृष्णाकल्याणपुर (पटी) क्षेत्र में अस्थाई अनुज्ञप्ति धारक बृजेश कुमार उपाध्याय निवासी बड़ा बाजार पन्ना को आज 29.46 कैरेट का उज्जवल हीरा प्राप्त हुआ है। प्राप्त हीरे को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में हीरा कार्यालय में जमा कराने की कार्यवाही की गयी।

बृजेश उपाध्याय को मिला 29.46 कैरेट का बड़ा हीरा
बृजेश उपाध्याय को मिला 29.46 कैरेट का बड़ा हीराPriyanka yadav - RE

हीरा मिलने से खदान संचालन में खुशी

कलेक्टर द्वारा हीरा प्राप्त करने वाले व्यक्ति को हीरा कार्यालय में पावती रसीद दी गयी। जिला प्रशासन की कड़ाई के चलते निरंतर उथली खदानों से प्राप्त होने वाले हीरे, हीरा कार्यालय में जमा कराए जा रहे हैं। जिससे शासन की राजस्व आय में इजाफा हो रहा है। वहीं इस हीरे की कीमत करोड़ों रूपयें में बताई जा रही है। हीरा खदान संचालक बृजेश उपाध्याय का कहना है कि मेरे द्वारा 25 साल से हीरे की खदान खोदी जा रही है और मुझे उम्मीद थी कि कभी न कभी भगवान मेरी जरूर सुनेगा और आज वैसा ही हुआ। इतना बड़ा हीरा मिलने के बाद बृजेश की खुशी का ठिकाना नही है।

बीते 15 दिनों में मिले 4 हीरे

जिला प्रशासन द्वारा खनिज नीति में बदलाव किया गया है। जिससे हीरा संचालक हीरे मिलने के बाद उसे तत्काल हीरा कार्यालय में जमा कर रहे हैं। बीते 15 दिनों की बात करें तो जिले की धरती ने चार छोटे-बड़े हीरे दिये हैं। हीरे मिलने से कई मजदूरों की किस्मत भी बदली है। तो वही आज बृजेश उपाध्याय को 29.46 कैरेट का हीरा मिला है। जेम क्वालिटी के इस खूबसूरत हीरे की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही।

अक्टूबर माह में नीलामी में रखा जायेगा हीरा

बीते माह महेन्द्र भवन में हीरे की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें देश व विदेश की नामी कम्पनियाँ शामिल हुईं। इससे जिले में हीरे के क्षेत्र में विकास की उम्मीद भी जगी थी। इतना ही नही खनिज नीति में बदलाव भी किया गया है। खदानों की नवीनीकरण प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया गया है। जिससे खदान संचालकों को फायदा तो होगा साथ ही राजस्व की भी आवक बढ़ेगी। जैसे ही इस बड़े हीरे की खबर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को लगी तो वह हीरा कार्यालय पहुंचकर पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

बृजेश उपाध्याय को 29.46 कैरेट का बड़ा हीरा मिला है। इससे पूर्व भी लगातार हीरे मिल रहे हैं। जिन्हें आगे की प्रक्रिया में रखा गया है। हीरे की कालाबाजारी रोकने के लिए हमने सख्ती बरती है। खदानों की नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल बनाई है। ऑक्शन की प्रक्रिया में भी सुधार किया जा रहा है। साथ ही हमारा प्रयास है कि डायमण्ड पार्क भी पन्ना में स्थापित हो।

कर्मवीर शर्मा कलेक्टर पन्ना

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com