भालू ने दंपती पर किया हमला
भालू ने दंपती पर किया हमलाSocial Media

Panna : मंदिर के नजदीक बैठे भालू ने दंपती पर किया हमला, दोनों की हुई मौत

भोपाल, मध्यप्रदेश। 'पन्ना में भालू ने मचाया आतंक' खेरमाई मंदिर के पास भालू ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई।

पन्ना, मध्यप्रदेश। MP के कई जिलों में जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है, जंगली जानवरों का आतंक इस कदर बढ़ गया कि लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। अब मध्यप्रदेश के पन्ना में दंपती पर भालू द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है, यहां भालू के हमले से दंपती की मौत हो गई है।

जानिए क्या है पूरी खबर :

ये घटना मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की है, जानकारी के मुताबिक, खेरमाई मंदिर के पास भालू ने पति मुकेश राय और उसकी पत्नी गुड़िया राय पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि, भालू दंपती पर लगातार हमला करता रहा और उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर डाला।

खेरमाई मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे दंपती

बताया जा रहा है कि, दंपती रविवार सुबह खेरमाई मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे, तभी मंदिर के नजदीक बैठे भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। भालू दोनों को नाले तक खींचकर ले गया। दोनों के शरीर को बुरी तरह नोचकर खा गया। इस घटना की जानकारी नागरिकों ने तत्काल उत्तर वन मंडल पन्ना के डीएफओ सहित रेंजर को दी। भारी जन आक्रोश को देखते हुए वन अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

वन मंडलाधिकारी उत्तर पन्ना गौरव शर्मा ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही हम पन्ना टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू दल के साथ मौके पर पहुंच गये। हमारे साथ एसडीएम पन्ना और टीआई भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। वन्य प्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता और रेस्क्यू टीम ने अथक प्रयासों के बाद भालू को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर लिया है।

जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान :

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश में वन विभाग की सतर्कता के बावजूद भी जानवरों द्वारा लोगों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां जानवरों द्वारा किसी ना किसी का शिकार बनाया गया है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें- महुआ बीनने गए दंपती पर 2 भालुओं ने किया हमला- ग्रामीणों में दहशत का माहौल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com