दीवाली पर आ रहे जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस से लेकर कई मुद्दों पर बोले शर्मा

भोपाल, मध्य्प्रदेश : पीसी शर्मा ने अपने बयान को लेकर तेजी से चर्चा में बने हुए हैं, अब शर्मा ने दीवाली पर आ रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को लेकर कही ये बात...
कई मुद्दों पर बोले PC शर्मा
कई मुद्दों पर बोले PC शर्माSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना संक्रमण का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है, वहीं इस बीच कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा ने अपनी बयान को लेकर तेजी से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसी शर्मा ने दीवाली पर आ रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को लेकर दिया बयान, कहा कि- इस बार दिवाली 14 नवंबर को आ रही है, पटाखे फोड़े जाएंगे भगवान राम की घर वापसी का जश्न बनेगा। उसी दिन पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का भी जन्मदिन है।

नेहरू के जन्मदिवस को लेकर कही ये बात :

बता दें कि जहां प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों जोरों से चल रही है। वहीं एक दूसरे की पार्टी पर बयान बाजी का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसी शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को लेकर कहा कि प्रदेश के जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेता कोसते हैं उनको भी पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाना ही पड़ेगा। यह कुदरत का नियम है कि जिस व्यक्ति ने इस देश की आजादी में 10 साल जेल में रहे पूरा का पूरा परिवार लग गया, भाजपा को भी उनका जन्मदिन दिवाली के रूप में 14 नवंबर को मनाना ही पड़ेगा।

शर्मा ने आगे वचन पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में जितने वादे किए थे वह सारे निभाए हैं। ऋण माफी पर खुद कृषि मंत्री कमल पटेल ने जवाब दिया है कि 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ है। अब मुख्यमंत्री जी नई बात कहने लगे कि कुछ किसान को छोड़ दिया है। हम भी वही बता रहे हैं कि जिन को छोड़ दिया है उनके भी करने वाले थे अगले चरण में। जो 1 जून से प्रारम्भ होने वाली थी। लेकिन आपने सरकार खरीद ली विधायकों को खरीद लिया।

पीसी शर्मा ने कृषि विधेयक को लेकर कहा :

भारतीय जनता पार्टी जो किसानों के विरुद्ध 3 विधेयक लेकर आई है उससे किसानों की जमीन गिरवी रख ली जाएंगी। किसान को बंधक बना लिया जाएगा। किसानों की दुर्दशा भाजपा के राज में हुई है। 15,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। वही पिछले 16 -17 दिनों में 10 से ज्यादा रेप-गैंगरेप हो गए हैं। गुंडे बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर बोले शर्मा :

इस संबंध में, प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर बयान में कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार कोरोना लेकर आई है। जिसमें 2500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। 14 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। इसके लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।

भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन जनता में असंतोष है कि जनता के पास जो सरकार बनाने का अधिकार था उसको भाजपा ने पैसों में खरीद लिया है।
पीसी शर्मा ने भाजपा पर कसा तंज़-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com