पेट्रोल पंप संचालकों ने 2 घंटे के लिए रोकी पेट्रोल-डीजल की सेल, लाखों का नुकसान

कमीशन और एक्साइज ड्यूटी को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों ने 2 घंटे के लिए पेट्रोल-डीजल की सेल रोकी। जिसके कारण पेट्रोल पंप को लाखों का नुकसान हुआ। पंप की सेवाएं शाम 7 से 9बजे तक बंद रही।
पेट्रोल पंप संचालकों ने 2 घंटे के लिए रोकी पेट्रोल-डीजल की सेल, लाखों का नुकसान
पेट्रोल पंप संचालकों ने 2 घंटे के लिए रोकी पेट्रोल-डीजल की सेल, लाखों का नुकसान Raj Express

भोपाल, मध्यप्रदेश। एडवांस एक्साइज ड्यूटी के रिफंड और सेल कमीशन को 5 प्रतिशत करने की मांग को लेकर बुधवार शाम शहर के पेट्रोल पंप संचालकों ने 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान शहर के सभी तेल कंपनियों के पंपों पर शाम 7 से 9 बजे तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं हुई। दरअसल पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के आव्हान पर यह कदम उठाया गया था।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पंप संचालकों का कमीशन 2017 से नहीं बढ़ा है, वहीं अचानक सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों को घटाने से हर पेट्रोल पंप संचालक को लगभग 12 से 15 रु की एक्साइज ड्यूटी का नुकसान हुआ है। इन दोनों मामलों को लेकर ही राजधानी समेत प्रदेशभर के 4 हजार 9 सौ से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर दो घंटे की हड़ताल की गई। संगठन का कहना है कि इससे पहले तेल कंपनियों के स्टेट क्वाडिनेटर और जिला कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई थी। कंपनीयों से दोनों मामलों के समाधान को लेकर सोमवार को धरना भी दिया गया था। लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर सेल रोकी गई।

अजय सिंह का कहना है कि अगर इसके बाद भी तेल कंपनियां कोई समाधान नहीं निकालती तो फिर पंप संचालकों को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होना पड़ेगा। इधर पंपों की हड़ताल से शाम के समय कई वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को पेट्रोल पंपों से मायूस लौटना पड़ा। जानकारी नहीं होने के कारण कुछ वाहन चालक एक से दूसरे पंप भटकते भी देखे गए। कुछ इमरजेंसी काम से निकले वाहन चालक भी परेशान हुए।

हर पंप पर करीब 1 हजार लीटर सेल प्रभावित :

पेट्रोल पंप कारोबारियों के मुताबिक 2 घंटे के लिए पेट्रोल और डीजल की सेल रोकने पर हर पेट्रोल पंप की औसतन 1 हजार लीटर की सेल प्रभावित हुई है। 2 घंटे के दौरान प्रत्येक पंप पर करीब इतनी पेट्रोल और डीजल की सेल हो जाती है, कुछ पर इससे भी ज्यादा होती है। इस तरह शहर में करीब डेढ़ से दो लाख लीटर पेट्रोल और डीजल की बिक्री प्रभावित हुई है। वहीं पेट्रोल पंप बंद होने को कारण कई वाहन चालकों को भी परेशान होना पड़ा। हालांकि संचालकों ने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी, लिहाजा ज्यादातर लोगों ने सात बजे के पहले ही पेट्रोल और डीजल भरवा लिया था, वहीं नए और पुराने शहर के कई पेट्रोल पंपों पर रात 9 बजे के बाद ज्यादा भीड़ देखी गई। लोग देर रात तक पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए।

शहर में 152 पेट्रोल पंप और 21 लाख लीटर रोज सेल :

राजधानी में इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम समेत अन्य निजी कंपनियों के करीब 152 पेट्रोल पंप हैं। जिनकी प्रतिदिन की सेल 9 लाख लीटर पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की है। एसोसिएशन के आव्हान पर इन सभी पंपों पर बुधवार शाम 2 घंटे पेट्रोल और डीजल की सेल बंद रही। जिसके चलते पेट्रोल और डीजल की सेल भी प्रभावित हुई है। वहीं पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल जरूरी सेवा में होने के कारण सिर्फ 2 घंटे के लिए सेल रोकी। इधर सेल रूकने से तेल कंपनियों को भी नुकसान हुआ।

इनका कहना है :

हमें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है। सरकार ने पहले पिछले साल नवंबर और फिर अब मई में अचानक पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए थे, पंप संचालकों को प्रोटेक्शन प्राइज मिलनी चाहिये। क्योंकि स्टॉक के लिए संचालक पहले ही एक्साइज ड्यूटी पे कर चुके हैं, दूसरे कमीशन भी 5 साल से नहीं बढ़ाया गया है। हमारी मांग है कि कमीशन बढ़ाया जाए। आगे की रणनीति पर बैठक में विचार करेंगे।

अजय सिंह, अध्यक्ष पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, मप्र

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com