सांसद प्रज्ञा
सांसद प्रज्ञा Priyanka Yadav - RE

प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल के बाद भेजे फोटो और मैसेज, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल नंबर पर दो नंबर से अश्लील वीडियो कॉल के बाद फोटो और मैसेज भेजने का मामला सामने आया है, सांसद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। अक्सर अपने बयानों के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार बयान नहीं बल्कि एफआईआर चर्चा में है। बता दें, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के मोबाइल नंबर पर दो नंबर से अश्लील वीडियो कॉल के बाद फोटो और मैसेज भेजने का मामला सामने आया है, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अश्लील वीडियो कॉल करके फंसाने की कोशिश की गई है। सांसद साध्वी प्रज्ञा को अज्ञात नंबर से आया, जिसमें एक लड़की कपड़े उतारने लगी। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया। कॉल कटने के कुछ घंटे बाद उस नंबर से सांसद को एक अश्लील वीडियो आया। साथ ही उसे वायरल करने की धमकी देने लगी। इसे लेकर सांसद ने भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस :

इस मामले में पुलिस ने देर रात 2 अज्ञात नंबर से आए आपत्तिजनक मैसेज पर केस दर्ज किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। टीटी नगर टीआई ने बताया- अज्ञात फोन नंबरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत के अनुसार पहले सांसद को अश्लील वीडियो कॉल के बाद फोटो और मैसेज भेजे गए हैं। नंबरों का पता लगाने के लिए सायबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोविड पॉजिटिव हुई थीं। अस्पताल से उनकी छुट्टी हो गई है, दो दिन से वे घर पर ही आराम कर रही हैं। इसके बाद आरोपी ने सेक्सटॉर्शन में सांसद को उलझाने की कोशिश की है। इस मामले में देर रात प्रज्ञा ने पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com