Pitru Paksha 2022
Pitru Paksha 2022Syed Dabeer Hussain - RE

Pitru Paksha 2022: आज से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष पर सीएम शिवराज ने पुरखों को किया सादर नमन

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष के पुण्य अवसर पर सीएम ने सभी पूज्यनीय पितृजनों को नमन किया और कहा- आप सभी पर पुरखों का आशीर्वाद और कृपा सदैव बनी रहे। घर में सुख, शांति, समृद्धि का वास हो।

Pitru Paksha 2022: आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है, वहीं 25 सितंबर को इसका समापन होगा। पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पितृपक्ष में पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करके उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृ पक्ष के पुण्य अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी पुरखों को सादर नमन किया है।

इस साल पितृपक्ष 15 दिनों के बजाय 16 दिन का रहेगा :

बता दें, इस साल पितृपक्ष 15 दिनों के बजाय 16 दिनो का रहेगा। हिंदू धार्मिक शास्त्र के अनुसार 16 दिनों तक चलने वाला यह पितृ पक्ष पूरी तरह से हमारे पितरों को समर्पित रहता है, इस दौरान हम उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, पूजा, आदि करते है। धार्मिक मान्यता है कि, श्राद्ध पक्ष काल में पितरों के निमित्त श्राद्ध करने से पितृ अति प्रसन्न होते हैं और वे सुख-शांति एवं समृद्धि में वृद्धि एवं वंशवृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कही ये बात :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च, नम: स्वहाये स्वधायै नित्यमेव नमोनम:। हमारी संस्कृति व अस्तित्व हमारे पूर्वजों के कारण है। आज से आरंभ हो रहे पितृपक्ष पर पुरखों को सादर नमन् करता हूं, अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा भाव रखिये, जीवन को सच्चा आधार मिलेगा और जीवन सार्थक होगा।

श्रद्धया इदं श्राद्धम्‌ पितृ पक्ष के पुण्य अवसर पर सभी पूज्यनीय पितृजनों को सादर नमन। आप सभी पर पुरखों का आशीर्वाद और कृपा बनी रहे। घर में सुख, शांति, समृद्धि का वास हो।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कमलनाथ ने भी किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च, नम: स्वहाये स्वधायै नित्यमेव नमोनम:। हमारी संस्कृति व हमारा अस्तित्व हमारे पूर्वजों के कारण ही है। श्राद्ध-कर्म एवं पूजन-अर्चन-तर्पण के पावन पक्ष में प्रदेश की उन्नति की कामना करते हुए पितरों को सादर नमन।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com