CM चौहान ने स्मार्ट पार्क में लगाया करंज का पौधा
CM चौहान ने स्मार्ट पार्क में लगाया करंज का पौधाSocial Media

पौधरोपण का अभियान जारी: आज CM चौहान ने स्मार्ट पार्क में लगाया करंज का पौधा

भोपाल, मध्यप्रदेश: आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के स्मार्ट पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करंज का पौधा लगाया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकटकाल के बीच मध्यप्रदेश में पौधरोपण का अभियान तेजी से जारी है, बता दें कि एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष पर्यन्त प्रतिदिन एक पौधा रोपने का संकल्प लिया है, इस बीच ही पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करंज का पौधा लगाया है।

सीएम ने स्मार्ट पार्क में लगाया करंज का पौधा:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्मार्ट उद्यान में करंज का पौधा लगाया। इस अवसर पर सीएम चौहान ने सभी लोगों से पौधारोपण का आग्रह किया है, प्रदेश में हरियाली बढ़ने और पर्यावरण सुधार में पौधारोपण का कार्य एक अभियान का रूप ले, इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री नागरिकों को प्रेरित करने के लिए प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि करंज एक बहुउद्देशीय सदाबहार वृक्ष है, इसकी लकड़ी किसानों के रोजमर्रा में काम आने वाले कृषि औज़ारों में, घरेलू कार्य एवं ईंधन के काम में लायी जाती है, करंज एक ऐसा पौधा है जिससे प्राप्त होने वाले तेल को बायो-डीजल के रूप में उपयोग में लाने की अपार सम्भावनाएं हैं।

सीएम शिवराज ने की ये अपील

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम लोगों से पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने की अपील की है। करंज का महत्व आयुर्वेद में करंज के पौधे को गुणकारी बताया गया है। यह रक्त पित्तकारक, नेत्र रोग, वात पीड़ा, कुष्ठ तथा खुजली आदि रोगों को नष्ट करने में उपयोग में लाया जाता है।

हर पौधा स्वस्थ जीवन और स्वस्थ धरती का आधार है, पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण अभियान जारी है। यह मुझे आत्मा का सुख दे रहा है, उत्तम वर्तमान और श्रेष्ठतम भविष्य के लिए आप भी पौधरोपण कीजिये।

शिवराज ने ट्वीट कर कहा-

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com