PM मोदी ने कूनो लाए गए चीतों के मांगे नाम
PM मोदी ने कूनो लाए गए चीतों के मांगे नामSocial Media

PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कूनो लाए गए चीतों के मांगे नाम, किया एक प्रतियोगिता का ऐलान

मध्यप्रदेश। मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों में जिज्ञासा का विषय बने कूनो के चीतों पर देशवासियों से चर्चा की और चीतों के लिए नाम मांगे हैं।

मध्यप्रदेश। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर चर्चा की है। वहीं मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के पुनर्स्थापना के लिए देशवासियों से चर्चा कर चीतों के नाम मांगे है। इसके लिए एक प्रतियोगिता का ऐलान भी किया गया है।

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कूनो के चीतों पर देशवासियों से की चर्चा

मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों में जिज्ञासा का विषय बने कूनो के चीतों पर देशवासियों से चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले दिनों देशवासियों का सबसे अधिक ध्यान चीतों ने आकर्षित किया। चीतों के आने पर देश के कोने-कोने से लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। एक सौ तीस करोड़ भारतवासी खुश हैं, गर्व से भरें हैं, यह भारतवासियों के प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। लोगों का एक सामान्य सवाल यह है कि हमें चीतों का देखने का अवसर कब मिलेगा।

बता दें , देश में चीतों की पुनर्स्थापना के लिए PM मोदी की पहल पर श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान का चयन किया गया था। PM मोदी ने अफ्रीका से आए चीतों को अपने जन्म-दिवस 17 सितम्बर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा भारत में चीतों के पुनर्स्थापना के लिए मध्यप्रदेश को चुनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए इसे वाईल्ड लाइफ की सबसे बड़ी घटना निरूपित किया है। मोदी ने कहा कि एक टॉस्कफोर्स का गठन यह देखने के लिए बनाया गया है कि नए माहौल में चीते कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी आधार पर कुछ महीने बाद निर्णय लिया जाएगा कि लोग चीते कब देख पाएंगे।

‘मॉय गव’ के प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता की जाएगी: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि, वे आप सबको कुछ-कुछ काम सौंप रहे हैं। इसके लिए ‘मॉय गव’ के प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता की जाएगी, जिसमें लोगों से कुछ शेयर करने का वे आग्रह करते हैं। आपको यह बताना है कि चीतों को लेकर हम जो अभियान चला रहे हैं, उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए। क्या हम चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं। यह तय कर सकते हैं कि इनमें से हर एक चीते को, किस नाम से बुलाया जाए। यह नाम अगर परंपरागत स्वरूप के हों तो अच्छा रहेगा, क्योंकि अपने समाज, संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज हमें सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।

PM मोदी ने इस प्रतियोगिता में सभी लोगों से भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि, यह भी हो सकता है कि, प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप चीतों को देखने का पहला अवसर आपको ही मिल जाए।

एक प्रतियोगिता का ऐलान
एक प्रतियोगिता का ऐलानSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com