पीएम मोदी ने उज्जैन में किया भव्य महाकाल लोक का लोकार्पण
पीएम मोदी ने उज्जैन में किया भव्य महाकाल लोक का लोकार्पणSocial Media

पीएम मोदी ने उज्जैन में किया भव्य महाकाल लोक का लोकार्पण, यहां जानें डिटेल में सब कुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार शाम से उज्जैन में मौजूद थे। जहां उन्होंने महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ-साथ मंदिर में पूजा की और पूरे परिसर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भ्रमण भी किया।

उज्जैन, मध्य प्रदेश। आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम से उज्जैन में मौजूद रहे थे। जहां उन्होंने महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ-साथ मंदिर में पूजा की और पूरे परिसर का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ भ्रमण भी किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन :

बताते चलें, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'उज्जैन भारत की आत्मा का केंद्र है और उन्हें महाकाल लोक का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कई और अहम बातों पर भी गौर किया कि, हम आपको अपने इस पोस्ट में आगे उज्जैन में हुए इस भव्य आयोजन के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

20 हेक्टर में किया जा रहा है महाकाल परिसर का निर्माण :

जानकारी के लिए बता दें कि महाकाल लोग याने महाकाल परिसर का निर्माण 20 हेक्टर जमीन पर किया जा रहा है। जिसे पूरे 850 करोड़ रूपये की लागत में तैयार किया गया है। आपको आगे बताते हैं कि, इस लागत के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 421 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। जबकि 271 करोड़ केंद्र सरकार की तरफ से आएगा। इसके अलावा मंदिर की ओर से भी व्यवस्था की जाएगी। इस भव्य कॉरिडोर की खास बात यह है कि, यह वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से भी 4 गुना बड़ा है।

परियोजना का पहला चरण :

आपको यह भी बताते हैं कि, महाकाल लोग परियोजना का पहला चरण पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने का है। परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करने से लेकर इस ऐतिहासिक जगह को सबसे बढ़िया बनाने का है। इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर को करीब 7 गुना बढ़ाया जाएगा। इससे लाखों श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन का लाभ मिलेगा।

क्या बोले PM मोदी :

प्रधानमंत्री ने इस खास अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि महाकाल का आशीर्वाद से भारत की भव्यता पूरे विश्व के विकास के लिए नई संभावनाओं को जन्म देगी। भारत की दिव्यता पूरे विश्व के लिए शांति का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, 'उज्जैन के क्षण क्षण में इतिहास समाया हुआ है कण-कण में अध्यात्म समाया हुआ है और कोने कोने में ईश्वरी ऊर्जा बह रही है। PM मोदी ने यहां महाराजा विक्रमादित्य का जिक्र करते हुए भारत के नए स्वर्ण काल की शुरुआत के बारे में भी बताया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना :

इस मौके पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री महाकाल लोक अद्भुत बना है। 2018 में मध्य प्रदेश की कैबिनेट में इस का टेंडर जारी किया गया था। बीच में 2019-20 में थोड़ी दिक्कत आई थी लेकिन 2020 के बाद फिर से काम तेजी से शुरू हुआ और आज पीएम ने श्री महाकाल का लोकार्पण किया है।

इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचे :

आखिर में बताते चलें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले अहमदाबाद से होते हुए इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। जहां मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरेंद्र मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया था। स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे उज्जैन रवाना हुए, जिसके बाद उज्जैन में पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने ऐतिहासिक महाकाल लोक का लोकार्पण किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co