प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते विष्णुदत्त शर्मा
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते विष्णुदत्त शर्माSyed Dabeer Hussain - RE

गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे पीएम मोदी : विष्णुदत्त शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। चाहे स्वच्छता हो, खादी को प्रोत्साहन हो या फिर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, सभी के लिए नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। चाहे स्वच्छता हो, खादी को प्रोत्साहन हो या फिर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, सभी के लिए नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

श्री शर्मा ने कहा कि देश की जनता यह बात भली-भांति जानती है कि कौन गांधीजी के नाम पर राजनीति कर रहा है और कौन उनके विचारों को जमीन पर उतार रहा है। आज गांधी जयंती पर मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न जल स्रोतों की सफाई के कार्यक्रम चला रहे हैं तथा खादी, हथकरघा एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए खरीदारी भी करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि आज गांधी जी की जयंती पर मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता, लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो जीवन भर गांधीजी के नाम पर राजनीति करते रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं कि उनके कार्यों से गांधी जी के सपने साकार हो रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ के शिवराज सिंह से रेस लगाने के बयान पर कहा कि कांग्रेस के अंदर जबर्दस्त रेस चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां कांग्रेस में रेस और रेलमपेल मची हुई है। नटवरसिंह, कपिल सिब्बल और मनीष तिवारी जैसे कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इन दिनों गांधी परिवार के साथ रेस लगा रहे हैं। कमलनाथ पहले देख लें कि कांग्रेस में चल रही उस रेस में कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है। फिर मध्यप्रदेश की रेस के बारे में चिंता करें, भाजपा से रेस के बारे में सोचें। कमलनाथ की अस्वस्थ होने की सूचना पर श्री शर्मा ने कहा कि हम लोग तो वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखने वाले हैं। इसलिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त प्राप्त करें।

अपने काम और योजनाओं के आधार पर मैदान में है भाजपा :

श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीने वाली सरकार के सत्ता में आते ही सभी जनहितैषी योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी। लेकिन मध्यप्रदेश की जनता ने ही कमलनाथ को उस रेस से बाहर कर दिया, वो रेस में बचे नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो स्वस्थ रेस पर विश्वास करती है और अपने काम, संगठन तंत्र, सात्विक विचारों के आधार पर, गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर मैदान में डटी हुई है। भाजपा जनता जनार्दन की सेवा में दिन रात लगी हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com