भोपाल: शहर में होने वाले इज़्तिमा को लेकर तैयारियां तेज

भोपाल, मध्यप्रदेश : आगामी दिवस शुरू होने वाले 72 वें आलमी तब्लीगी इज़्तिमा के लिए पुलिस प्रशासन कर रही है सख्त सुरक्षा इंतजाम।
शहर में होने वाले इज़्तिमा को लेकर तैयारियां तेज
शहर में होने वाले इज़्तिमा को लेकर तैयारियां तेजSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 22-25 नवंबर के बीच होने वाले 72वें तब्लीगी इज़्तिमे के लिए शहर में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए तैयारी में जुट गई है जिसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है।

18-20 लाख लोगों के आने की जताई उम्मीद :

हर साल नवंबर के महीने में होने वाले इज्तिमा को लेकर इज्तिमा प्रशासन ने 18-20 लाख लोगों की आने की उम्मीद जताई है। इज्तिमा में शामिल होने के लिए प्रदेश के कई जिलों के अलावा देश के बाहर से भी लोग आते है हर साल आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद रहती है।

पुलिस प्रशासन कर रही है सख्त इंतजाम :

इस संबंध में पुलिस और जिला प्रशासन तैयारियां कर रही है, जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों, होमगार्ड समेत 4 हजार जवान की तैनाती की जा रही है साथ ही इज्तिमा स्थल पर सुरक्षा निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इज्तिमा स्थल ईटखेड़ी मस्जिद के अलावा शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की जा रही है। वही होटलों, लॉजो और रैनबसेरों में टहरे लोगों की जांच और पूछताछ की जा रही है। साथ ही प्रशासन ने 22 मुख्य़ स्थानों पर पुलिस सहायता केन्द्र बनाए हैं, जिससे बाहरी लोगों को सहायता मिल सके। पार्किग स्थलों में वाहनों की निगरानी के लिए व्यवस्था बनाई गई है।

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने इज़्तिमागाह के प्रबंधन के साथ मिलकर लगातार चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी वाहनों पर किया टोल टैक्स फ्री :

विधायक आरिफ मसूद एवं अन्य लोगों ने पहली बैठक में मांग की थी इज्तिमा के लिए मुख्यमंत्री जी स्थाई जमीन दी जाए और म.प्र. सहित कईं प्रांतों से आने वाले वाहनों के लिए टोल टेक्स फ्री किया जाए। आज इस मांग को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी ने संज्ञान में लेते हुए म.प्र. में इज्तिमा में आने वाले सभी वाहनों पर टोल टेक्स फ्री कर दिया है। जिसके लिए विधायक ने आज मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इज्तिमा के लिए विदेशों सहित पूरे हिन्दुस्तान से जमातें शिरकत करने आती हैं उनको किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने बेहतर व्यवस्था की है।

ईटखेड़ी से अचारपुरा क्षेत्र में शिफ्ट करने की तैयारी :

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जनाब आरिफ़ अकील के सुझाव पर राजस्व मंत्री डाक्टर गोविन्द सिंह ने सहमति दी। डाक्टर सिंह ने कहा कि 150 एकड़ भूमि सरकार दे सकती है । 150 एकड़ भूमि की व्यवस्था इज्तिमा कमेटी ने की है। विधायक आरिफ़ मसूद ने भी सहमति जताते हुए कहा प्रस्तावित स्थल पर निजी भू-स्वामियों को अपनी भूमि इज्तिमा के लिए देनी होगी उसका उन्हें मुआवज़ा मिलेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com