पुलिस आरक्षक ने खुद को मारी गोली

रायसेन जिले के गैरतगंज से मामला सामने आया है कि पुलिस आरक्षक ने खुद को गोली मार ली।
पुलिस आरक्षक ने खुद को मारी गोली
पुलिस आरक्षक ने खुद को मारी गोली Social Media

राज एक्सप्रेस। प्रदेश में पुलिस कर्मियों द्वारा आत्माहत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिसवालों द्वारा खुद अपने हाथों से अपनी जिंदगी खत्म करने की ये घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

रायसेन जिले के गैरतगंज से मामला सामने आया है। जहां थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने आज सुबह अपने घर पर सरकारी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस वाले लंबी ड्यूटी, तनाव, अधिकारियों का दबाव और कई बार पारिवारिक टेंशन समेत तमाम तरह के कारणों के चलते ऐसे घातक कदम उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार :

शहजाद सागर जिले के बरारू का रहने वाला था। वह गैरतगंज थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह यहां किराए के मकान में रहता था। शहजाद रविवार रात को गश्त के बाद सुबह चार बजे घर लौटा था। इसके बाद उसने सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। उसके साथी ने सबसे पहले उसे मृत अवस्था में देखा, इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे मौत के कारणों का खुलासा होता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com