MP: लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती
MP: लॉकडाउन में पुलिस की सख्तीSyed Dabeer-RE

MP: लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती-बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मध्यप्रदेश में आज फिर टोटल लॉकडाउन: पुलिस सख्ती से लॉकडाउन के आदेश का पालन करा रही है, अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगों पर होगी कार्रवाई।

मध्यप्रदेश। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने हर रविवार को प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया था। अनलॉक के बीच आज प्रदेश में टोटल लॉकडाउन का दूसरा रविवार है। आज यानि रविवार को प्रदेश लॉकडाउन है। बता दें कि इस बीच तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन काफी सख्त नजर आ रही है।

लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती :

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज फिर लॉकडाउन जारी है। इसी को देखते हुए मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सख़्ती तेज हो गई है। इस लॉक डाउन में बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लॉकडाउन के बाद भी अगर सड़कों पर घूम रहे लोगों पर अब सरकार और पुलिस सख्ती। वहीं जो दूध और दवाइयों की दुकानें खुली ही उन्हें भी पुलिस ने सख्ती की है कि दुकानदार भी प्रशासनिक आदेश का पालन करें।

पिछले रविवार को भी लगा था लॉकडाउन :

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पिछले रविवार को भी लॉकडाउन रखा गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सभी कोरोना प्रभावित जिलों में आज रविवार को टोटल लॉकडाउन रखा गया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही उपलब्ध रहेंगी। वहीं टोटल लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

बता दें कि मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान दवाईयों की दुकानें, दूध की दुकानें, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति है। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। हर रविवार के लॉक डाउन में सरकार ने पुलिस महकमे को लॉकडाउन का पालन कड़ाई से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देश के बाद पुलिस पूरे शहर में सख्ती से लॉकडाउन के आदेश का पालन करा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com