इंदौर: शहर में खाद्य सामग्री वितरण में सहयोग करेंगे पुलिस 'प्रहरी'

सम्पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में शहर के लोगों तक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आईजी की पहल पर शहर में खाद्य-सामग्री वितरण में नगर निगम का सहयोग करेंगे इंदौर पुलिस के 'प्रहरी'।
इंदौर: शहर में खाद्य सामग्री वितरण में सहयोग करेंगे पुलिस 'प्रहरी'
इंदौर: शहर में खाद्य सामग्री वितरण में सहयोग करेंगे पुलिस 'प्रहरी'Pradeep Chauhan

राज एक्सप्रेस। शहर में सम्पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में शहर के लोगों तक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए इंदौर नगर निगम की योजना में सहयोग के लिए शहर की पुलिस के जवान 100 दोपहिया वाहनों के माध्यम से शहर के लोगों तक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। जिन्हें 'प्रहरी' नाम दिया गया है और उन्हें 'काल साइन' भी अलॉट किया गया है।

जवानों को किया गया ब्रीफ :

इस संबंध में आईजी इंदौर द्वारा आज पुलिस लाइन इंदौर जाकर योजना के संदर्भ में पुलिस जवानों को ब्रीफ किया गया। उन्होंने बताया कि, सुबह के समय नगर निगम की कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ी द्वारा 'डोर टू डोर' जाकर एक निर्धारित प्रोफार्मा में आर्डर लिया जाएगा। जिसके बाद अगले दिन आर्डर के आधार पर जोनल स्तर पर पुलिस जवानों द्वारा घर-घर जाकर खाद्य सामग्री का वितरण करवाया जाएगा। जिसके लिए नगर निगम के प्रत्येक जोन पर एक जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसे 5 प्रहरी मोबाइल उपलब्ध कराई गई हैं। खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए 'होल सेलर्स' एवं 'रिटेलर्स' को भी चिन्हित किया गया है ।

आईजी ने बताया :

मीडिया से चर्चा के दौरान आईजी ने बताया कि, लोगों को योजना के विषय में समझना बेहद आवश्यक है, ताकि अनावश्यक भीड़-भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो। केवल वह लोग ही जो, निर्धारित प्रारूप में आर्डर देंगे, उन्हीं को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, जो लोग शुरुआत में आर्डर नहीं दे पाए हैं उन लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, पर्याप्त मात्रा ने खाद्य सामग्री उपलब्ध है जो प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाएगी।

कानून का उल्लंघन वालों के खिलाफ कार्यवाही :

मीडिया से चर्चा के दौरान आईजी ने यह भी कहा कि, अगर खाद्य सामग्री के वितरण के दौरान लोग कानून का उल्लंघन करते हुए अव्यवस्था फैलायेंगे तो, उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी जिसे सुनिश्चित करने के लिए अलग से पुलिस दस्ते तैनात किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, भीड़-भाड़ न लगाएं तथा अपनी बारी आने का इंतजार करें और इस योजना को सफल बनाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co