पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात
पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकातSocial Media

MP: पूर्व मंत्री जोशी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा की मुलाकात पर गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश से पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। जिसको लेकर प्रदेशभर में सियासत जारी हैं।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में सियासत हो गई है। इसी क्रम में भाजपा से असंतुष्ट चल रहे पूर्व मंत्री दीपक जोशी की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। जिसको लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रदेश समन्वयक नरेद्र सलूजा ने कहा- भाजपा में बिकाऊ-टिकाऊ का संघर्ष जारी है।

नरेंद्र सलूजा ने कहा कि भाजपा में बिकाऊ - टिकाऊ की लड़ाई अब दिल्ली पहुँची। कई योग्य लोगों का हक मारकर 14 पूर्व विधायकों को मंत्री बनाना, टिकाऊ को सहन नहीं। प्रदेश में सुनवाई ना होते देख अब इस मामले को दिल्ली ले गये। पूर्व मंत्री दीपक जोशी की नड्डा जी से मुलाक़ात।

उन्होंने कहा मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भी सीनियर नेताओं को दरकिनार किया गया। इससे नेताओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है और यह दिल्ली तक पहुंच गई है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दीपक जोशी को समझाया था, लेकिन वो नहीं माने और जेपी नड्डा के पास शिकायत लेकर दिल्ली पहुंच गए। इस लड़ाई के परिणाम बहुत जल्द सामने आने वाले हैं।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि यहां कोई भी किसी भी समय हमारे नेतृत्व से मिलकर अपनी बात कह सकता है। संवाद की प्रक्रिया बीजेपी में है। दीपक जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है यह कोई अचरज वाला मामला नहीं है। संवाद प्रक्रिया बीजेपी में होती है, यह नेतृत्व के प्रति आस्था का प्रकटीकरण है।

आपको बता दें कि कांग्रेस से बागी सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पूर्व मंत्री दीपक जोशी पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। जोशी को 2018 विधानसभा चुनाव में हाटपीपल्या से मनोज चौधरी ने 13 हजार वोटों से हराया था। जिसके बाद कांग्रेस से इस्तीफा देकर मनोज चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com