सुरक्षा कारणों से नहीं दी थी सीट-धरना बना अन्य यात्रियों की मुसीबत

भोपाल से सांसद साध्वी ने विमान में मनचाही सीट नहीं मिलने पर एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत भी की थी। इस मामले में शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने दी सफाई।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर
प्रज्ञा सिंह ठाकुरPriyanka Yadav - RE

हाइलाइट्स :

  • सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो आया सामने

  • यात्रियों और सांसद के बीच सीट को लेकर हुई थी हॉट टॉक

  • राइट्स को लेकर यात्री और सांसद में हुई बहस

  • यात्री ने सांसद को जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी दिलाई याद

राज एक्सप्रेस। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को विमान में मनचाही सीट नहीं मिलने पर साध्वी ने विवाद खड़ा कर दिया था। प्रज्ञा ठाकुर ने इस घटना को लेकर न केवल नाराजगी जाहिर की, बल्कि एयरपोर्ट प्रशासन से इसकी शिकायत भी की थी। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने दी सफाई।

स्पाइसजेट ने कहा :

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने कहा- प्रज्ञा ने जो सीट बुक कराई थी, वह 'आगे की एवं आपातकालीन पंक्ति की सीट थी और सुरक्षा की दृष्टि से उनके जैसे व्हीलचेयर में आने वाले यात्री को इस पंक्ति की सीट आवंटित नहीं की जाती है।

फ्लाइट में पैसेंजर ने प्रज्ञा ठाकुर को सुनाई खरी-खोटी :

इसी बीच एक यात्री ने सांसद को जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी याद दिलाई। यात्री कहता है 'शर्म आनी चाहिए', इस पर आपत्ति जताते हुए प्रज्ञा ठाकुर उस शख्स से कहती हैं कि अपनी जुबान पर लगाम दो। इस पर वह शख्स फिर जवाब देता है शर्म आनी चाहिए आपको।

कंपनी ने बयान जारी कर बताया :

सुरक्षा की दृष्टि से उनकी बुक कराई गई सीट 1A की बजाय दूसरी सीट 2A/B दी गई। स्पाइसजेट की विज्ञप्ति के अनुसार BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी व्हीलचेयर में आई थीं और उन्होंने एयरलाइन के जरिये अपनी सीट बुक नहीं की थी, इसलिए स्टाफ को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि वह व्हीलचेयर से आई थीं।

मंत्री PC शर्मा ने भी साध्वी पर बोला हमला :

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पूरे मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर हमला बोला है, मध्यप्रदेश के जनसपंर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर प्लेन में सीट के लिए लड़ रहीं हैं और धरना भी दे रहीं हैं, उनको जनता की मांगों के लिए धरना देना चाहिए।

क्या था पूरा मामला :

मामला यह है कि शनिवार शाम सांसद प्रज्ञा सिंह दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान से भोपाल आ रही थीं, लेकिन इस दौरान सीट को लेकर विवाद हो गया। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पसंदीदा सीट नहीं मिलने से नाराज हो गयीं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप :

BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप है कि जो सीट उन्हें दी गई थी, विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया, इस दौरान विवाद हो गया। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर किसी तरह भोपाल तो पहुंच गईं लेकिन विमान से उतरने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर से स्टाफ की शिकायत कर दी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com