शिकायत के बाद साध्वी ने दी सफाई: यात्रियों से बहस का वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश में भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, विमान में हुए विवाद को लेकर अब प्रज्ञा ठाकुर की सफाई सामने आई है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर
सांसद प्रज्ञा ठाकुरSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश मे भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, प्रज्ञा ठाकुर का विमान में यात्री के साथ बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर की शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने सफाई दी थी, जिस पर अब साध्वी प्रज्ञा की सफाई सामने आई है।

आपको बता दें कि BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का विमान में यात्री के साथ बहस का मामला तेजी से चल रहा है, इस मामले में अब BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सफाई सामने आई है, प्रज्ञा ठाकुर ने इस पूरे विवाद को स्पाइसजेट के माथे मढ़ दिया और कहा कि- उन्हें जो सीट मिली थी वह उस पर ही बैठी थीं। हालांकि, अब प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लिखित में स्पाइसजेट के खिलाफ शिकायत कर दी है।

मेरा बोर्डिंग बना और मुझे A1 सीट दी गई उसके लिए मैंने एक्सट्रा चार्ज भी किया था।

प्रज्ञा ठाकुर, बीजेपी सांसद

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सफाई
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सफाई Social Media

जिस सीट पर मैं बैठी थी, वहां एमरजेंसी नहीं लिखा था अब उसकी शिकायत मैंने लिखित में की है। प्रज्ञा ने कहा- मैंने सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार किया, लेकिन लोग बोल रहे हैं कि मैने सांसद का रोब दिखाया है।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बीजेपी सांसद

प्रज्ञा की शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने दी थी सफाई

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शिकायत पर स्पष्टीकरण देते हुए स्पाइस जेट ने कहा- प्रज्ञा ने जो सीट बुक कराई थी, वह 'आगे की एवं आपातकालीन पंक्ति की सीट थी और सुरक्षा की दृष्टि से उनके जैसे व्हीलचेयर में आने वाले यात्री को इस पंक्ति की सीट आवंटित नहीं की जाती है।

क्या था पूरा मामला :

मामला यह है कि- शनिवार शाम सांसद प्रज्ञा सिंह दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान से भोपाल आ रही थीं, लेकिन इस दौरान सीट को लेकर विवाद हो गया। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पसंदीदा सीट नहीं मिलने से नाराज हो गयीं थीं। BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप है कि- जो सीट उन्हें दी गई थी, विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया, इस दौरान विवाद हो गया। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर किसी तरह भोपाल तो पहुंच गईं लेकिन विमान से उतरने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर से स्टाफ की शिकायत कर दी थी ।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co