कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर कराने थाने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को अचानक भोपाल के कमला नगर थाने पहुंचीं और उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर कराने थाने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुर
कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर कराने थाने पहुंचीं प्रज्ञा ठाकुरSocial Media

राज एक्सप्रेस। भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को अचानक भोपाल के कमला नगर थाने पहुंचीं और उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रज्ञा सिंह के गोडसे के बयान के बाद दांगी ने घोषणा की थी कि, वह प्रज्ञा सिंह को जिंदा जला देंगे। इसके बाद प्रज्ञा सिंह ने आठ दिसंबर को ब्यावरा पहुंचने की घोषणा करते हुए कहा था कि, आ रही हूं जला लेना।

कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग :

शनिवार को दोपहर अचानक प्रज्ञा सिंह ने संसद सत्र का हवाला देते हुए, ब्यावरा जिला राजगढ़ (कांग्रेस विधायक के गृह नगर) न जाने की बात कही। इस पर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ने लगा। रात 8:30 बजे प्रज्ञा सिंह अचानक कमला नगर थाने पहुंची और उन्होंने थाना प्रभारी से कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विकास विरानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल लिली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस विधायक मांग चुके हैं माफी :

यद्यपि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने सार्वजनिक माफी मांगते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने भावुकता में कही गई बात के लिए सार्वजनिक माफी मांगी थी। दांगी का कहना था कि, उनकी पार्टी गांधीवादी है। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि प्रज्ञा सिंह ब्यावरा आती हैं, तो वे उनका फूलों से स्वागत करेंगे। बताया जाता है कि, प्रज्ञा सिंह के आने की संभावना पर दांगी ने ब्यावरा में 9 किमी तक महात्मा गांधी के लगभग 400 होर्डिंग लगाकर उन्हें गांधी का संदेश देने की कोशिश की है।

ब्यावरा में पुलिस तैनात :

प्रज्ञा सिंह के ब्यावरा पहुंचने की संभावना पर ब्यावरा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने किसी भी प्रकार के विवाद से निपटने के लिए तैयारी की है। हालांकि फिलहाल प्रज्ञा सिंह के ब्यावरा पहुंचने की संभावना नहीं है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com