भोपाल : मध्य प्रदेश में पहली बार दो पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति वीरता पदक

भोपाल, मध्य प्रदेश : प्रदेश के 23 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक। डीजीपी विवेक जौहरी ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई।
26 जनवरी पर राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार अरविंद सक्सेना जी और सतना एसपी धर्मवीर सिंह यादव को दिया जाएगा
26 जनवरी पर राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार अरविंद सक्सेना जी और सतना एसपी धर्मवीर सिंह यादव को दिया जाएगाRaj Express

भोपाल, मध्य प्रदेश। यह पहला मौके है जब प्रदेश के दो पुलिस अफसरों को एक साथ राष्ट्रपति वीरता पदक दिया जा रहा है। सोमवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई पदक सूची में मप्र को दो वीरता, चार विशिष्ट सेवा व 17 सराहनीय सेवा पदक से नवाजे गए अफसर और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। प्रदेश के अफसरों को छह साल बाद पदक मिल रहा है। चयनित अफसरों और कर्मचारियों को स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2021 को अलंकरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इस साल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा पदक गणतंत्र दिवस-2021 की घोषणा की है। जिसमें प्रदेश के दो अफसर डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद कुमार सक्सेना और सतना पुलिस अधीक्षक धरमवीर को राष्ट्रपति वीरता पदक दिया जाएगा। इसके अलावा चार विशिष्ट सेवा पदक व 17 सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वाले अफसरों और कर्मचारियों के नाम की घोषणा की है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद कुमार सक्सेना और सतना पुलिस अक्षीक्षक धरमवीर ने साल 2017 में हमीदिया अस्पताल भवन के एक हिस्से को लेकर पीरगेट इलाके में उपजे विवाद में अपनी सुझबूझ से बड़ी घटना होने से रोकी थी। इस विवाद में दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसूगैस और हलका बल प्रयोग किया था।

इन्हें विशिष्ट सेवा पदक :

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक इंदौर संतोष कुमार उपाध्याय, निरीक्षक(एम) प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल नरेंद्र कुमार गंगराड़े, निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल अजय तुर्के को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।

इन्हें सराहनीय सेवा पदक :

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस अधीक्षक रायसेन मोनिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक भिंड मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा राजेंद्र कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सब्यसाची सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवास जगदीश सिंह डावर, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल अमित सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर जितेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय डॉ. लक्ष्मी कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक ट्राफिक उज्जैन सुरेंद्रपाल सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय अलका शुक्ला, निरीक्षक पीटीसी इंदौर संगीता जोशी, निरीक्षक(एम) ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल सुधीर कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 23वीं वाहिनी एसएएफ भोपाल जगत सिंह यादव, प्रधान आरक्षक 17वीं वाहिनी एसएएफ भिंड विश्वनाथ सिंह यादव, उप निरीक्षक आरएपीटीसी इंदौर राजेंद्र प्रसाद लोट, उप निरीक्षक(रेडियो) पीआरटीएस इंदौर प्रकाश सूर्यवंशी और सहायक उप निरीक्षक (एमटी) भोपाल संतोष कुमार पटेल को दिया जाएगा। इनके अलावा जीवन रक्षक पुरस्कार राजेश कुमार राजपूत और हिमानी बीरवाल को उत्तम जीवन रक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com