प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर चर्चा में रहा मंत्री का 'विज्ञापन'

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने दी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, देशभर में प्रियंका गांधी के जन्मदिन को अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं लोग।
 मंत्री का 'विज्ञापन'
मंत्री का 'विज्ञापन'Priyanka Yadav -RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने दी प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, देशभर में प्रियंका गांधी के जन्मदिन को अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं, इसी बीच प्रियंका गांधी के जन्‍मदिन पर कमलनाथ के मंत्री का विज्ञापन- 'इंदिरा इज बैक' चर्चा में है। लोकनिर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अखबार में भी विज्ञापन के जरिये अपना बधाई संदेश दिया।

मंत्री ने विज्ञापन में प्रियंका की फोटो के साथ इंदिरा गांधी की तस्वीर लगाई है और लिखा है 'इंदिरा इज बैक' उन्होंने इस संदेश के जरिये दिखाया है कि प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी का ही प्रतिरूप हैं।

वही दूरदर्शिता वही निष्ठा वही इच्छाशक्ति सभी धर्मों और समाज को एक साथ विकास की दिशा में लाने का जज्बा।

सज्‍जन सिंह वर्मा ने साथ में लिखा

प्रदेश नेताओं ने दी प्रियंका को जन्मदिन की बधाइयां

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से शुभकामना संदेश में श्रीमती गांधी के उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की है।

दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा ‘प्रियंका जी के जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह वर्ष उनका मंगलमय हो।‘ प्रदेश कांग्रेस के अन्य अनेक नेताओं ने भी श्रीमती प्रियंका गांधी को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com