इंदौर एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी
इंदौर एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधीSocial Media

इंदौर एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी, बुरहानपुर के लिए बाय रोड हुईं रवाना

'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) अब मध्यप्रदेश में भी पहुंच गई है। ऐसे में आज बुधवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी मध्य प्रदेश पहुंची है।

इंदौर, मध्य प्रदेश। इन दिनों कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' सुर्खियों में है। देश भर में चल रही यह यात्रा अब मध्यप्रदेश में भी पहुंच गई है। ऐसे में आज बुधवार को 'भारत जोड़ो यात्रा’ बुरहानपुर जिले से राज्य में प्रवेश कर रही है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वहीं, अब इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी मध्य प्रदेश आ चुकी है।

इंदौर एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी:

बता दें कि, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए आज बुधवार रात को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें, देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल पर पहुंची प्रियंका गांधी वडेरा की आगवानी इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है।

बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बाय रोड बुरहानपुर के लिए रवाना हो गई। प्रियंका गांधी चार दिनों तक राहुल गांधी के साथ पद यात्रा करेंगी। प्रियंका के साथ ही उनके पति राबर्ट वॉड्रा और बेटा रेहान भी शामिल हो रहे हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधी
इंदौर एयरपोर्ट पहुंची प्रियंका गांधीSocial Media

यात्रा के लिए बुरहानपुर पहुंचे ये नेता:

जानकारी के लिए बता दें कि, बुरहानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह और अरुण यादव समेत पार्टी के 90 विधायक इस यात्रा में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही बुरहानपुर पहुंच गए हैं। वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो रही हैं।

मप्र में करीब 399 किलोमीटर का करेंगे सफर तय:

बताते चलें कि, कन्याकुमारी से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए तैयार मध्यप्रदेश कांग्रेस, मप्र में करीब 399 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कल 'भारत जोड़ो यात्रा' की मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में अगवानी करेंगे।

वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम के अनुसार, 30 नवंबर को उज्जैन में राहुल गांधी ब्रेक लेंगे। संतोष ने बताया कि, वो 26 नवंबर को महू पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 27 नवंबर को सुबह राऊ आएगी। राऊ में ब्रेक के बाद शाम को यात्रा दोबारा आगे बढ़ेगी और शाम 7 बजे राजबाड़ा पहुंचेगी, यहां नुक्कड़ सभा होगी। 27 नवंबर को यात्रा और राहुल गांधी इंदौर में विश्राम करेंगे, पहले 28 नवंबर को यात्रा का ब्रेक था, लेकिन अब ये ब्रेक नहीं रहेगा। 28 नवंबर को सांवेर पहुंचने के बाद वो 29 नवंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। 29 को उज्जैन में सभा के बाद वे 30 नवंबर को उज्जैन में ब्रेक लेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com