भोपाल : मप्र के पहले किसान आयोग अध्यक्ष रहे राजेंद्र पाठक का निधन

भोपाल, मध्य प्रदेश : राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्य और मध्यप्रदेश किसान आयोग के पहले अध्यक्ष रहे राजेंद्र पाठक का शुक्रवार को निधन हो गया है।
मप्र के पहले किसान आयोग अध्यक्ष रहे राजेंद्र पाठक का निधन
मप्र के पहले किसान आयोग अध्यक्ष रहे राजेंद्र पाठक का निधनRaj Express

भोपाल, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्य और मध्यप्रदेश किसान आयोग के पहले अध्यक्ष रहे राजेंद्र पाठक का शुक्रवार को निधन हो गया है। साल 2006 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में किसान आयोग का गठन किया था, श्री सिंह ने किसान आयोग का पहला अध्यक्ष राजेंद्र पाठक को बनाया था। श्री पाठक ने किसान आयोग का अध्यक्ष रहते हुए किसानों के लिए काफी काम किया और उनके लिए सरकार कई सुझाव भी दिए। उनके सुझाव पर कृषि नीतियों में सुधार और नए प्रावधान किए गए। किसान आयोग अध्यक्ष बनने से पहले वे भारतीय किसान संघ के माध्यम से मप्र और छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए कार्य करते रहे। श्री पाठक कल्लाण आश्रम छत्तीसगढ़ में रहकर वनवासी क्षेत्रों में कार्य करते रहे।

राष्ट्रीय स्वयं संघ के सदस्य और मप्र किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पाठक के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री पाठक ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया । भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने किसानों के हित में निरंतर कार्य किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्री पाठक की आत्मा की शांति और शोकाकुल पाठक परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

जीवनभर आरएसएस में रहे सक्रिय :

प्रदेश के पन्ना जिले में जन्मे राजेंद्र पाठक जीवन भर राष्ट्रीय स्वयं संघ में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 2016 में संघ के गणवेश में बदलाव को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय में कहा था कि नेकर संघ की पहचान बन गई है इसे बदलाना शयद उचित नहीं। उस समय संघ के गणवेश में हुए बदलाव को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com