समाजवादी से निष्कासित हुए बिजावर से विधायक राजेश शुक्ला
समाजवादी से निष्कासित हुए बिजावर से विधायक राजेश शुक्लाSocial Media

राज्यसभा चुनाव- मध्यप्रदेश से एकमात्र सपा विधायक पार्टी से निष्कासित

मध्यप्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक राजेश शुक्ला को भाजपा के पक्ष में मतदान करना पड़ा भारी, पार्टी ने किया निष्कासित।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के एकमात्र विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शुक्ला के द्वारा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद पार्टी से उन्हें को निष्कासित कर दिया गया है। शुक्ला ने पार्टी लाइन से अलग जाकर बीजेपी को वोट दिया था।

समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कि मध्यप्रदेश के बिजावर से सपा विधायक राजेश शुक्ला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद सपा विधायक राजेश सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि मैंने बीजेपी प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी के पक्ष में मतदान किया है। पार्टी की तरफ से कोई निर्देश नहीं थे कि किसके पक्ष में मतदान करना है हमने अपने स्व विवेक से मतदान किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश के बिजावर से उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

शुक्ला ने कहा कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार को हमारा समर्थन है। 15 महीने कांग्रेस की सरकार थी, तब भी पूरी निष्ठा के साथ हम कांग्रेस के साथ थे। अब जब भाजपा की सरकार है तो हमें भाजपा के साथ क्षेत्र का विकास करना है। विधायक शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने में हम दोषी नहीं हैं। सरकार गिरने का कारण स्वयं कांग्रेसी हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com