भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंहSocial Media

राकेश सिंह बोले-महापुरुषों को अपमानित किया जाए यह उचित नहीं है

छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा हटाने को लेकर मचे बवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित थी, जिसे मंगलवार रात में नगरपालिका के अधिकारियों ने हटा दिया था। छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा हटाने को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। जिसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार अपने नेताओं को सम्मान दे। इस बात से किसी को कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसके लिये देश के महापुरुषों को अपमानित किया जाए, यह किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

सिंह ने कहा, समझ में नहीं आता कि कांग्रेस और उसके नेताओं को देश के महापुरुषों से इतनी नफरत क्यों है? कांग्रेस जब से मध्यप्रदेश की सत्ता में आई है तब से महापुरुषों की प्रतिमाओं को निशाना बना रही है। अपनी इस कार्ययोजना के चलते सबसे पहले राजधानी भोपाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को निशाना बनाया गया। इसके बाद रात के अंधेरे में प्रशासन ने सौंसर में वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हटा दिया। वीर शिवाजी ने जीवन भर मुगलों से लोहा लेते हुए हिन्दवी स्वराज की पुर्नस्थापना के प्रयास किए और इसी उद्देश्य के लिये अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

कांग्रेस के नेताओं को यह बात स्वीकार कर लेना चाहिए कि देश में एक परिवार के अलावा भी ऐसे नेता और महापुरुष हुए हैं। जिन्होंने इस देश, यहां की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिये अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है। देश के महापुरुषों का अपमान शर्मनाक और असहनीय है तथा भारतीय जनता पार्टी किसी कीमत पर कांग्रेस सरकार को अपने इन कुत्सित इरादों में सफल नहीं होने देगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com