कब रुकेंगे बलात्कार! दो अलग-अलग महिलाएं बनी हवस का शिकार

मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं, दअरसल ऐसे ही दो अलग-अलग मामले राजधानी भोपाल से सामने आये हैं।
आखिर कब तक सहती रहेंगी महिलाएं?
आखिर कब तक सहती रहेंगी महिलाएं?Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। राजधानी में दुष्कर्म के मामले आये दिन सामने आ रहे हैं, दअरसल ये मामला भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है एक निजी अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टॉफ में पदस्थ युवती के साथ किया दुष्कर्म। सूत्रों के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टॉफ में पदस्थ एक युवती को शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक उसी अस्पताल में नौकरी करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी अपने घर पर ले जाकर कई दफा उसकी अस्मत को तार-तार कर चुका है। विरोध करने पर हर बार आरोपी शादी का झांसा दे दिया करता था। अब जालसाज शादी करने से मुकर गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी शुभम सेन भी उसी अस्पताल में नौकरी करता है। दोनों में दोस्ती हो गई। मई 2018 में शुभम ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया और वहीं ज्यादती की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कुछ दिन पहले शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

दो बच्चों की मां से पूर्व परिचित ने किया दुष्कर्म

वहीं भोपाल के शिवाजी नगर में रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ पूर्व सहकर्मी द्वारा घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने डेढ़ साल पहले प्रथम बार ज्यादती की थी, इसके बाद वह कई बार बदनाम करने की धमकी देकर हवस का शिकार बना चुका है।

आरोपी की तलाश शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हबीबगंज पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला शिवाजी नगर स्थित एक शासकीय आवास के सर्वेंट क्वार्टर में परिवार के साथ रहती है। करीब दो साल पहले वह शाहपुरा स्थित सैलून में महिला नौकरी करती थी, उसी सैलून में पीसी नगर निवासी मनीष कौशल भी नौकरी करता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया

वह दो महीने नौकरी करने के बाद जॉब छोड़ दी थी। नौकरी छोड़ने के बाद भी आरोपी पीड़िता का लगातार पीछा करता रहता, फोन पर मिलने के लिए दबाव बनाता और अश्लील बातें करता रहता था।

आरोपी ने महिला के साथ की ज्यादती

जून 2018 में पीड़िता को आरोपी मिल गया, उसने कहा कि मेरी दीदी की तबियत खराब है, उसे देखने घर चलो। पीड़िता आरोपी के साथ सीसी नगर स्थित उसके निवास पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। आरोपी ने महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार ज्यादती की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com