दुष्कर्म पीड़िता ने किया सीएम हाउस में हंगामा
दुष्कर्म पीड़िता ने किया सीएम हाउस में हंगामाPriyanka Yadav

मध्य प्रदेश: दुष्कर्म पीड़िता ने किया सीएम हाउस में हंगामा, पुलिस पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश से एक प्रशासन की लापरवाही की खबर सामने आई है। दरअसल यह घटना सागर जिले की है, सागर में एक नाबालिग के साथ बलात्कार हुआ, लेकिन सुनवाई नहीं।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश से एक प्रशासन की लापरवाही की खबर सामने आई है। दरअसल यह घटना सागर जिले की है, सागर में एक नाबालिग के साथ बलात्कार हुआ, नाबालिग ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन पुलिस से किशोरी को कोई मदद नहीं मिली। इस कारण किशोरी ने सीएम हाउस के बाहर हंगामा मचाया दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि, उसके साथ बलात्कार हुआ था लेकिन सागर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसलिए वह मुख्यमंत्री कमलनाथ से न्याय मांगने आई थी।

पुलिस आरोपियों पर मेहरबान :

दुष्कर्म पीड़िता के आरोपियों पर पुलिस मेहरबान थी। किशोरी कोई कार्रवाई नहीं होने से तंग आकर परिजनों के साथ भोपाल आ पहुंची। किशोरी ने शनिवार को श्यामलाहिल्स स्थित सीएम हाउस पहुंची और गेट के बाहर हंगामा मचा दिया। श्यामला हिल्स थाना पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। ये मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच उसे लेकर सागर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार-

17 वर्षीय किशोरी सागर की रहने वाली है, किशोरी के साथ कुछ लोगों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस में इसकी एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी सागर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण किशोरी ने न्याय नहीं मिलने पर हंगामा मचाया।

पुलिस ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया

दुष्कर्म पीड़िता ने श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस के बाहर हंगामा मचा दिया। श्यामला हिल्स थाना पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच उसे लेकर सागर पहुंच गई। क्राइम ब्रांच ने पूछताछ करने के बाद सागर के लिए परिजनों के साथ रवाना कर दिया। साथ ही पुलिस ने उसे इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com