महिला को ट्रक ने कुचला, घायल
महिला को ट्रक ने कुचला, घायलSocial Media

Ratlam: पेट्रोल पंप के बाहर पति का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, घायल

रतलाम, मध्यप्रदेश : रतलाम में पेट्रोल पंप के बाहर पति का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया, इस हादसे में महिला घायल हो गई है।

रतलाम, मध्यप्रदेश। प्रदेशभर में वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, जिस कारण लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है, अधिकतर सड़क हादसे वाहनों की तेज रफ्तार एवं असावधानी के कारण हो रहे हैं। अब एक हादसा रतलाम में हो गया है, यहां एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला घायल हो गई है।

पीछे से आए ट्रक ने महिला को मारी टक्कर :

जावरा के रतलाम में पेट्रोल पंप के बाहर पति का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। बता दें, वह एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। महिला कुछ दूरी तक घिसट गई। तभी ट्रक चालक ने तेजी से रिवर्स लिया और ट्रक लेकर भाग निकला। जिसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला आकतवासा के रहने वाले जवाहरलाल रायकवार की पत्नी शांतिबाई है।

ट्रक चालक पर केस दर्ज :

इधर इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जवाहर और शांति बाइक पर कहीं जा रहे थे। तभी जावरा के रतलाम नाका पर पेट्रोल पंप पर रुके। पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी शांतिबाई पति इंतजार करने लगी। तभी दूसरी तरफ से एक ट्रक आया और महिला को टक्कर मार दी। पंप पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन सिर्फ नंबर नोट कर पाए। जितेंद्र रायकवार की रिपोर्ट पर ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।

पहले भी मध्य प्रदेश से सामने आ चुके हैं हादसे के कई मामले :

बताते चलें कि, जहां सरकार सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने की बजाय तेजी से बढ़ रहे हैं। सड़कों में बेलगाम दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार में अंकुश नहीं लग पाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय ही मौत हो रही है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के कई जिलों से हादसे के मामले सामने आ चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com