धार में मादा तेंदुए ने किया रेस्क्यू टीम पर हमला
धार में मादा तेंदुए ने किया रेस्क्यू टीम पर हमलाSocial Media

धार में मादा तेंदुए ने किया रेस्क्यू टीम पर हमला, 2 कर्मचारी घायल

धार, मध्यप्रदेश। धार जिले में मादा तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन्य विभाग की टीम पहुंची, रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।

धार, मध्यप्रदेश। धार जिले में मादा तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन्य विभाग की टीम पहुंची, यहां रेस्क्यू के दौरान मादा तेंदुए ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। मादा तेंदुए के हमले से दो कर्मचारी घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर में धार (Dhar) जिले में मादा तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान किए गए आक्रमण से रेस्क्यू टीम के 2 कर्मचारी घायल हो गए। दरअसल वे बीमार मादा को जाली नुमा तिरपाल से ढक कर कवर करना चाहते थे, लेकिन मादा तेंदुए ने आक्रमण बोल दिया। इससे तेंदुए के पंजे कर्मचारी के हाथ पर लगे है।

रेस्क्यू टीम के 2 कर्मचारी घायल :

मिली खबर के मुताबिक, बाग वन विभाग के अधीन ग्राम खेरवा में सौर ऊर्जा संयंत्र के पास एक तेंदुए की मौजूदगी की खबर वन विभाग को मिली, जिसके बाद वन विभाग का अमला वहां पहुंचा और इंदौर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई, रेस्क्यू के दौरान मादा तेंदुए ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया गया, जिसकी वजह से 2 कर्मचारी घायल हो गए। हालांकि कड़ी मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया, तेंदुए को कवर कर पिंजरे में बंद किया और बीमार तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर के चिड़ियाघर भेजा गया।

एमपी के कई जिलों से जानवरों द्वारा लोगों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां जानवरों द्वारा किसी ना किसी को शिकार बनाया गया है। इससे पहले भी धार जिले से ऐसा मामला सामने आया था, धार जिले के नालछा ब्लॉक के ग्राम हैदरी में घर के बाहर आंगन में सो रहे परिवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इसमें एक पुरुष और एक बालिका घायल हुई थी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कर भर्ती किया गया।

धार में मादा तेंदुए ने किया रेस्क्यू टीम पर हमला
Dhar : घर के बाहर सो रहे परिवार पर तेंदुए ने किया हमला, दो लोग घायल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com