रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गाव में चल रही कार्यवाही
रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गाव में चल रही कार्यवाहीShashikant Kushwaha

सहायक वर्ग 2 के कर्मचारी की काली कमाई दो करोड़ 64 लाख का

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गाव में चल रही कार्यवाही, आय से अधिक संपत्ति की गई है शिकायत।

राज एक्सप्रेस। रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के अमवा गांव में चल रही कार्यवाही, सिंचाई विभाग के लेखा अधिकारी के घर पर लोकयुक्त का छापा आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की गई है छापेमार कार्यवाही लोकयुक्त डीएसपी बीके पटेल के नेतृत्त्व में 35 सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है जांच। सुबह 5:00 बजे लोकयुक्त पुलिस की टीम ने दी थी दबिश। सिंचाई विभाग में पदस्थ अंगद शुक्ला पर आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत की गई थी।

कागजी जांच पड़ताल शुरू

कागजी पड़ताल में लोकायुक्त को इस बात का संदेह हुआ कि, यहां आय से अधिक संपत्ति हो सकती है। इसी के मद्देनजर आज तड़के उनके पैतृक गांव सहित सभी ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही शुरू की।

इनके यहाँ पड़ा छापा

श्री अंगद प्रसाद शुक्ला पिता, उम्र 61 साल पद- सहायक वर्ग 2 कार्यालय कार्यपालन यंत्री तयोंथर नहर संभाग सिरमौर जिला रीवा (म.प्र.) निवासी- ग्राम- अमवा जिला रीवा (म.प्र) के घर पर लोकायुक्त टीम ने छापा मारा।

करोड़पति निकला अंगद शुक्ला

लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर आज दिनांक 14.02.2020 के सुबह करीब पांच बजे आरोपी के घर में छापामार कार्यवाही की गई है जिसमें दो बुलेरो, चार टू व्हीलर जिनकी वर्तमान समय में क़ीमती 17,66,000/- रुपये व वाहनों के मीटर रीडिंग से करीब 4 लाख रुपए के डीजल/ पेट्रोल का व्यय किया गया है। आठ प्लाट जो रीवा, सीधी, सतना में है जिनकी कीमत करीब 46 लाख 41 हजार रुपए है। एक मकान व मंदिर ग्राम अमवा में है जिसकी कीमत करीब 62 लाख रुपए है। आरोपी के परिवार में 40 से अधिक बीमा पॉलिसी हैं जिसमें करीब 9 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की राशि का व्यय किया गया है।

आरोपी के नाम व परिवार के नाम से अलग-अलग बैंकों के 13 पास बुक 10 चेक बुक मिली हैं जिसमें अब तक में प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की राशि मिली है अन्य बैंकों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। घर की सर्चिंग के दौरान 8 लाख 98 हजार से अधिक की इन्वेंट्री है। तीन लड़की एवं एक लड़के की पढ़ाई एवं शादी में करीब 40 लाख रुपए व्यय किया गया है। घर में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी कुल 3 लाख 50 हजार रुपए के प्राप्त हुई है। जिसकी कुल योग व्यय दो करोड़ 64 लाख 8 हजार रुपए की संपत्ति मिली है जो आरोपी के आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है।

30 सदस्यों की टीम ने मारा छापा

आरोपी के विरुद्ध धारा 13(1) बी सहपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 एवं 120 बी भा. द. वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक श्री बी के पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह, अनूप सिंह ठाकुर, डोमन सिंह मरावी सहित 30 सदस्यीय टीम के छापा कार्यवाही जा रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com