गांधी प्रतिमा विवाद- छात्रों की आपत्ति के बाद लिया बदलने का निर्णय

रीवा, मध्यप्रदेश : बीते दिनों गांधीजी की पुण्यतिथि पर कॉलेज छात्रों द्वारा प्रतिमा पर आपत्ति उठाने के मामले पर आया निर्णय, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज का ट्वीट।
छात्रों की आपत्ति के बाद लिया गांधी प्रतिमा बदलने का निर्णय
छात्रों की आपत्ति के बाद लिया गांधी प्रतिमा बदलने का निर्णयDeepika Pal - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक सरकारी मॉडल साइंस कॉलेज के छात्रों द्वारा गांधीजी की प्रतिमा पर आपत्ति जताने के मामले पर कॉलेज प्रबंधन ने प्रतिमा बदलने का फैसला लिया है। दरअसल बीते दिन 30 जनवरी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिले के सभी सरकारी और निजी कॉलेजों में सरकार के आदेश के अनुसार गांधीजी की प्रतिमा स्थापित की जानी थी। वहीं मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला :

दरअसल रीवा जिले के सभी कॉलेजों में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कॉलेज परिसर में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, जहां शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय परिसर में गांधीजी की प्रतिमा पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। छात्रों का कहना है कि, जो प्रतिमा कॉलेज में लगाई गई है, वह गांधीजी की नहीं है, बल्कि गांधी फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका निभाने वाले फिल्मी किरदार बेन किंगस्ले की है, जो हॉलीवुड अभिनेता और एक अंग्रेज हैं और यह मूर्ति उनसे मिलती-जुलती है। साथ ही मामले पर मांग करते हुए कहा कि, ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए, वरना हम गांधीजी पर कार्यक्रम नहीं होने देंगे। छात्रों का कहना है कि मूर्तियां एक ही जगह से लाकर कॉलेजों में सप्लाई की गई हैं। हमने इसकी शिकायत प्राचार्य से की है। हमारी मांग है कि, प्रतिमा की जांच कराई जाए।

समिति की जांच के बाद लिया निर्णय :

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य ने जांच कराने की बात कही थी जिसमें समिति का गठन कर जांच में पाया कि, "प्रतिमा में कुछ कमियां हैं, उसका चेहरा थोड़ा लंबा है, जबकि इसे गोलाकार होना चाहिए था।" वही प्राचार्य डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रतिमा को लगाने के लिए काफी कम समय मिला था जिसके लिए जल्दबाजी में प्रतिमा की जांच नहीं हो पाई। प्रतिमा में त्रुटियाें की वजह से इसे बदलने का फैसला किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने विपक्ष पर साधा निशाना :

वहीं मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। कहा- कि आईफा के प्रदेश में आने से पहले ही कमलनाथजी और उनके मंत्री फिल्मों से इतने प्रभावित हो गए कि, महात्मा गांधी कैसे दिखते थे, ये भी भूल गए। साथ ही लिखा कि, असली गांधीजी की जगह फिल्मी गांधी की आंधी में उड़ गए।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com