नदियों के पुर्नजीवन एवं पौधरोपण से लाए हरित क्रांति-कम्प्यूटर बाबा

सिंगरौली, मध्यप्रदेश: जिले में नदियों के पुर्नजीवन और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नदी न्यास अध्यक्ष प्रदेश सरकार के अभियान के तहत पहुंचे।
नदी न्यास अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबा
नदी न्यास अध्यक्ष कम्प्यूटर बाबाShashikant Kushwaha

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नदियों के पुर्नजीवन और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार के अभियान के तहत सिंगरौली पहुचें, अध्यक्ष नदी न्यास कम्प्यूटर बाबा ने जिले में नदियों का पुर्नजीवन एवं पौधारोपण के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान ली।

अवैध खनन व मशीन प्रतिबंध के संबंध में कहा

अध्यक्ष नदी न्यास कम्प्यूटर बाबा ने हरित क्रांति लाने के उद्देश्य से एवं प्रदूषण से बचाव के लिए वृहद स्तर पर पौधा रोपण किये जाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कहा कि, नदियों में किये जा रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाये। प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशानुरूप नदियों एवं तालाबों का अधिक से अधिक पुर्नजीवन किया जाये। नदियों में पोकलैंड, जेसीबी मशीन से खनन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाये। इस दौरान कंम्प्यूटर बाबा ने अवैध खनन में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा :

बैठक के दौरान अध्यक्ष नदी न्यास कम्प्यूटर बाबा ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सहित विद्युत व्यवस्था के साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि, पौधा रोपण कराया जाना सिर्फ वन विभाग की ही जिम्मेदारी नही अपितु हम सब की जिम्मेदारी है कि कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

बैठक के दौरान दिए निर्देश
बैठक के दौरान दिए निर्देशShashikant Kushwaha

शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रांगणों में वृक्षारोपण अनिवार्य :

कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि, जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रांगणों में कम से कम पांच-पांच वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाये जायें तथा इनकी समुचित देखभाल के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की जाये। साथ ही कहा कि, नदियों के किनारे, तालाबों के साथ-साथ अन्य चिन्हित स्थलों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये। वहीं नदियों की साफ-सफाई जल संग्रहण तालाबों का गहरीकरण भी कराये जाने का निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत :

इसके पूर्व कलेक्टर केवीएस चौधरी के द्वारा अध्यक्ष नदी न्यास कम्प्यूटर बाबा का कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिले मे संचालित नदी तालाब पुर्नजीवन हेतु कराये जा रहे कार्यों के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर की कार्यवाही के संबंध में भी अवगत कराया गया।

कलेक्ट्रेट प्रांगण में कंम्प्यूटर बाबा ने किया वृक्षा रोपण :

जिले के प्रवास पर आए अध्यक्ष नदी न्यास कम्प्यूटर बाबा ने आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में अपने कर कमलों द्वारा आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु आम लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co