Bhopal : बारिश और बाढ़ में बह गईं 207 करोड़ से अधिक की सड़कें और पुल

भोपाल, मध्यप्रदेश : लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बाढ़ से हुए नुकसान के आंकलन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संधारण का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
गोपाल भार्गव ने बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की
गोपाल भार्गव ने बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक कीSocial Media

हाइलाइट्स :

  • अब मरम्मत के लिए खर्च होगी भारी-भरकम राशि

  • लोनिवि ने तैयार की कार्ययोजना

भोपाल, मध्यप्रदेश। मप्र में ग्वालियर और चंबल संभाग में ही सबसे अधिक बारिश और बाढ़ के हालात बने हैं। प्रदेश का बड़ा हिस्सा ऐसा है, जहां भारी बारिश नहीं हुई है। उसके बाद भी लोक निर्माण विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है। अभी मात्र 17 जिलों से ही नुकसान का जो आंकलन किया गया है उस हिसाब से विभाग की 207 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की सड़कें और पुल पानी में बह गए या फिर उन्हें नुकसान हुआ। अब विभाग को मरम्मत के लिए भारी-भरकम राशि की जरुरत है।

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने बाढ़ से हुए नुकसान के आंकलन की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संधारण का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विभाग द्वारा कार्य-योजना तैयार कर ली गई है। भार्गव ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण नदियों के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुइ, इसके परिणाम स्वरूप ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में सड़क, पुल और पुलियों को काफी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा तेजी से संधारण कार्य शुरू किया गया है। श्योपुर से मुरैना सड़क मार्ग 24 घंटे में चालू कर दिया गया था। साथ ही श्योपुर से राजस्थान के पाली मार्ग को भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। अभी इस मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही प्रारंभ की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि, जहां भी संधारण कार्य कराया जा रहा है वहां डायवर्सन तैयार किए जाएं। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नीरज मण्डलोई ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश के बाढ़ प्रभावित सभी 17 जिलों में सड़क, पुल-पुलियों में हुई क्षति का आंकलन करा लिया गया है। आंकलन के अनुसार मप्र सड़क विकास निगम के 67 करोड़ 66 लाख रुपए, ब्रिज के 75 करोड़ 5 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग 56 करोड़ तथा नेशनल हाइवे की सड़कों के संधारण पर 8 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि का व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com