गर्ल्स हॉस्टल में घुसे लुटेरे
गर्ल्स हॉस्टल में घुसे लुटेरेPriyanka Yadav

भोपाल: गर्ल्स हॉस्टल में घुसे लुटेरे, महिला डॉक्टर से की अभद्रता

भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हमीदिया हॉस्पिटल के गर्ल हॉस्टल में लूट-मार की वारदात सामने आई है।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हमीदिया हॉस्पिटल में लूट-मार की वारदात सामने आई है। हमीदिया हॉस्पिटल के गर्ल हॉस्टल में आधी रात को बदमाशों ने हॉस्टल परिसर के अंदर घुसकर लूटमार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में लुटेरों ने कई सामन लूट लिए। जब छात्राओं की नजर पड़ी, तो ग‌र्ल्स हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

महिला डॉक्टरों ने बताया:

हमीदिया हॉस्पिटल के गर्ल हॉस्टल में बदमाशों ने महिला डॉक्टरों को हथियार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

हॉस्टल में महिला डॉक्टर से भी की अभद्रता:

गर्ल्स हॉस्टल में घुसे लुटेरे ने हॉस्टल में महिला डॉक्टर से भी अभद्रता की है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। एमबीबीएस डॉक्टर को हथियार दिखाकर लुटेरे ने उनसे रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया।

प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी :

हॉस्टल में घटना के बाद सभी डॉक्टर्स हॉस्पिटल परिसर में इकट्टा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए, हमीदिया हॉस्पिटल थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, जल्द से जल्द हमारी टीम इस घटना की जाँच-पड़ताल करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com