साध्वी प्रज्ञा ने दिया विवादित बयान, ट्वीट कर कहा- बंगाल में ताड़का की सरकार

भोपाल, मध्यप्रदेश। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत को लेकर मध्यप्रदेश में तेजी से सियासत शुरू, इस बीच सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ममता बनर्जी को लेकर दिया विवादित बयान।
साध्वी प्रज्ञा ने दिया विवादित बयान
साध्वी प्रज्ञा ने दिया विवादित बयानSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एक तरफ जहां कोरोना का कहर जारी है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत को लेकर मध्यप्रदेश में तेजी से सियासत शुरू हो गई है, इस बीच मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, बता दें कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है।

प्रज्ञा ठाकुर ने बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र बताया :

बताते चलें कि ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली है, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत के बाद राज्य में हिंसा की खबरों के बीच मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल सरकार और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ममता पर विवादित टिप्पणी की है, मिली जानकारी के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में ताड़का की सरकार और मुमताज का लोकतंत्र बताते हुए हिंदुओं के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर पर नाराजगी जाहिर की है।

प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा

मुमताज लोकतंत्र, हिंदुओं, बंगाल बीजेपी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार है कलंकिनी..बस्स. उन्होंने आगे कहा- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब राष्ट्रपति शासन और NRC बस यही उपाय है।

यही नहीं प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का तक कह ढाला, प्रज्ञा ने लिखा- संतो और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया, अब तो “राम” बनना ही होगा।

बताते चलें कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की काफी चर्चा रही, यहां 2 मई को आए चुनाव के नतीजों ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का बोलबाला रहा, यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। अब भाजपा के नेता तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के खिलाफ जुबानी हमला बोल रहे हैं, इस बीच प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रही हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com