सागर : नवागत कलेक्टर ने नगर निगम के विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

नवागत कलेक्टर ने नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे शहर के विकास हेतु विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीवरेज प्लांट, मेनपानी ग्राम में बन रहे भवनों सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।
सागर : नवागत कलेक्टर ने न.नि. के  निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण।
सागर : नवागत कलेक्टर ने न.नि. के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण। रवि सोलंकी

सागर, मध्य प्रदेश। नवागत कलेक्टर दीपक आर्य ने नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे शहर के विकास हेतु विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर दीपक आर्य ने गुरुवार को सीवरेज प्लांट, मेनपानी ग्राम में बन रहे विभिन्न आवासीय भवनों सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि समस्त कार्यों का निर्माण शीघ्र रूप से पूर्ण करें, जिससे शहर विकास की दिशा के साथ- साथ सुंदर शहरों की सूची में शामिल हो सके। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि समस्त निर्माण कार्यों के प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे तब ही शहर सुंदर और विकसित शहरों में शामिल होगा।

कलेक्टर श्री आर्य ने मेनपानी में बन रहे ईडब्ल्यूएस, एलआईजी आवास भवनों के साथ-साथ कवर्ड कॉलोनी बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कवर्ड कॉलोनी के लिए अलग से मार्ग बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कवर्ड कॉलोनी में समस्त आवश्यक मूलभूत सुविधाएं निजी कॉलोनियों की तर्ज पर उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि मेनपानी आवास स्थलों तक बनाई जा रही सीसी रोड शीघ्र पूर्ण करें, जिससे दीपावली तक भवन स्वामियों का गृह प्रवेश कराया जा सके। कलेक्टर श्री आर्य ने एसटीपी सीवरेज प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट के बारे में सूक्ष्मता से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लांट से संबंधित समस्त कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com