दुष्कर्म के बाद हत्या
दुष्कर्म के बाद हत्याSocial Media

दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया पुलिस पर पथराव

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा दुष्कर्म, दरअसल सागर जिले से ऐसा मामला सामने आया है, दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर हत्या।

राज एक्सप्रेस। लगातार बढ़ रहा है क्राइम ग्राफ, एक बार फिर दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है दरअसल मध्यप्रदेश के सागर जिले से ऐसा मामला सामने आया है। सागर जिले में एक लड़की की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

इस मामले में पुलिस का कहना-

मामला मध्यप्रदेश के सागर का है। सागर जिले में एक लड़की की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है,18 साल की पीड़िता शौच के लिए गांव से बाहर गई थी जब मनचला वहां पहुंचा और परिवार द्वारा लड़की की शादी तय होने पर बौखला गया, इसके बाद युवक ने दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी लड़की को पहले से ही परेशान करता रहता था।

गुस्साए लोगों ने शव लेकर रास्ता ब्लॉक कर दिया-

इस घटना के बाद परिजनों और गांव वालों में बहुत गुस्सा भरा हुआ है, गुस्साए लोगों ने लड़की के शव को लेकर रास्ता ब्लॉक कर दिया और उत्तेजित भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव भी किया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा-

इस मामले में सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com