Sagar: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा
Sagar: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदाSyed Dabeer Hussain - RE

Sagar: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, नर्मदा स्नान कर बाइक से लौट रहे थे घर

Accident in Sagar: सागर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है।

Accident in Sagar: सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों के कारण तेजी से हादसों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच एक हादसे का मामला मध्यप्रदेश के सागर से सामने आया है, यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई है।

सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर हुआ ये हादसा :

ये हादसा सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर हुआ है। यहां स्थित तरुण ढाबे के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस :

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम कराया। वहीं घायल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

कल ही ग्वालियर झांसी रोड पर हुआ था भीषण हादसा

प्रदेश में सड़क दुर्घटना का कहर जारी है, कल ही ग्वालियर झांसी रोड पर भीषण हादसा हुआ था, यहां गोराघाट पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार बाइक सवार घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

MP में हादसे का यह पहला मामला नहीं है, आए दिन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलती रहती हैं। वाहन चालकों को भी समझने की जरूरत है कि, नियमों का पालन न केवल सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए जरूरी है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के साथ-साथ खुद का जीवन भी सुरक्षित रखने के लिहाज से अनिवार्य है। ऐसे हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की ज़रूरत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com