मध्य प्रदेश के चम्बल संभाग को जल्द ही मिल सकती है सैनिक स्कूल की सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात के बाद चंबल संभाग के लिए अच्छी खबर है।
मध्य प्रदेश के चम्बल संभाग को जल्द ही मिल सकती है सैनिक स्कूल की सौगात
मध्य प्रदेश के चम्बल संभाग को जल्द ही मिल सकती है सैनिक स्कूल की सौगातSocial Media

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के उपरांत केन्द्रीय रक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पहली सौजन्य भेंट है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह मांग काफी अरसे से लम्बित है। सन 2017 में रक्षा मंत्रालय के संस्थान डी.आर.डी.ओ. के लिए 334 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार द्वारा दी गयी थी। तब तत्कालीन रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इसके एवज में चम्बल संभाग में सैनिक स्कूल खोले जाने की बात कही थी। सीएम चौहान ने बताया कि सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार ने जमीन भी चिन्हित कर ली है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भिण्ड-मुरैना जिले के लगभग हर घर से एक नौजवान सेना में भर्ती होता है और देश की सीमाओं की रक्षा करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलने से यहाँ के युवा न केवल जवान बनकर निकलेंगे बल्कि सेना में बड़े अधिकारी भी बनेंगे और देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com