भोपाल की जनता को याद है! दिग्विजय सिंह ने MP की सरकार में सीएम रहते हुए बंटाधार किया था: सारंग
भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना मामलों की जानकारी देने के साथ ही मध्यप्रदेश कई मुद्दों को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने बयान जारी किये हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि, पिछले 24 घण्टे में मध्यप्रदेश में कोरोना के कितने नए केस सामने आये है।
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ट्वीट-
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- एमपी में पिछले 24 घण्टे में कोरोना (Corona) के 06 हजार 878 टेस्ट किये गये, जिसमें से 62 पॉजीटिव केस आये एवं वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 420 है।पॉजिटिविटी रेट- 0.90 % रिकवर- 57 मरीज़ रिकवरी रेट- 98.93 % हैं।
दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए मंत्री सारंग ने कहा-
वही मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) पर जमकर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, भोपाल की जनता को याद है! दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री रहते हुए बंटाधार किया था और उनकी समर्थक कांग्रेस भोपाल महापौर प्रत्याशी उन्हीं के तर्ज में नगर निगम में एक बार बंटाधार कर चुकी हैं।
कमलनाथ बैठक करे, दौरा करे या कुछ भी करे अब गाड़ी निकल चुकी है, कांग्रेस के लिये अब प्लेटफार्म खाली है, उन्हे म.प्र की जनता ने नकार दिया है।
मंत्री विश्वास सारंग
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सारंग ने कहा-
नगरीय निकाय चुनाव (MP Nikay Chunav 2022) को लेकर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा में एक मन, एक मनत्वय, एक भाव, एक भावना से हर कार्यकर्ता जुड़ा हुआ है, सभी 16 नगर निगम भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है, महापौर और पार्षद भी भाजपा का होगा। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- केवल भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ही गांव से लेकर शहर तक जीतेगी।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।