सतना: 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म
सतना: 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्मSyed Dabeer-RE

सतना: हैवानियत का बढ़ता प्रकोप, 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

सतना, मध्यप्रदेश : प्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा दरिंदगी का सिलसिला, संकटकाल के बीच बलात्कार ताजा मामला सतना से सामने आया।

सतना, मध्यप्रदेश। प्रदेश में व्याप्त कोरोना संकटकाल के बीच आपराधिक घटनाओं के मामलों में लगातार हो रहा है इजाफा, मासूम के साथ हुए दुष्कृत्य से मानवता शर्मसार। संकटकाल के बीच रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये शर्मसार करने वाली घटना मध्यप्रदेश के सतना की है। हाल में मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सतना में एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म खबर से गांव में सनसनी फैल गईं।

क्या है पूरा मामला :

मामला मध्यप्रदेश के सतना का है मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को 5 साल की मासूम बच्ची के साथ नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बालिका को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। इस घटना से वहा सनसनी फैल गई थी इस कि जानकारी लोगों ने पुलिस को दी थी। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद एफआईआर दर्ज की और पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ट्वीट-

सतना ज़िले के डूडहा गाँव में एक पाँच वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की हैवानियत भरी घटना घटित हुई है। प्रदेश में मासूमों से हैवानियत की घटनाएँ निरंतर घटित हो रही हैं।शिवराज सरकार इनकी रोकथाम को लेकर कड़े कदम उठाये।

आपको बताते चलें कि जहाँ देश भर में कोरोना का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं मध्यप्रदेश में संकटकाल के बीच भी आपराधिक गतिविधियां जहां थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं लगातार हत्या करने के मामलों में वृद्धि हो रही है इस बीच रेप के सनसनीखेज मामले आने से मचा हड़कंप मचा हुआ है, ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें-

कोरोना से तेज़ दुष्कर्म का संकट फिर हावी, नाबालिका को लिया चपेट में

लॉकडाउन के बीच छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

भोपाल: अधेड़ ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़, पास्को एक्ट में गिरफ्तार

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com