मोदी के पक्ष में आए SC के निर्णय से कांग्रेस का चरित्र देश के सामने उजागर हुआ: वीडी शर्मा

जबलपुर, मध्यप्रदेश : जबलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा, कहा- कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे मोदी को फंसाने का काम किया।
प्रेस वार्ता में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रेस वार्ता में वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना Social Media

जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, भाजपा के महापौर प्रत्याशी जितेंद्र जामदार और भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा मिले अपार स्नेह से अभिभूत हूँ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा जबलपुर में पत्रकार वार्ता

चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है अपार समर्थन : वीडी शर्मा

संवाददाताओं से चर्चा के दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि, मध्यप्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर भाजपा के प्रत्याशी प्रत्येक बूथ पर विजयी होंगे।

कांग्रेस पर कसा तंज :

वही, वीडी शर्मा ने बयान देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को फंसाने का काम किया, मोदी के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से कांग्रेस का चरित्र देश के सामने उजागर हुआ है।

दिग्विजय-कमलनाथ के शासन में गर्त में चला गया था मध्यप्रदेश : वीडी शर्मा

आगे वीडी शर्मा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के शासनकाल में राज्य गर्त में चला गया था। वीडी शर्मा ने कहा कि, निकाय चुनाव में मध्यप्रदेश के 109 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह परिदृश्य इसका उदाहरण है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कपट, छल और झूठ को अच्छी तरह समझ गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह का शासन था, तो राज्य गर्त में पहुंच गया था।

यही दृश्य 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद VD शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को भी कमलनाथ सरकार ने बंद किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com