मध्य प्रदेश के स्कूलों में 20 नवंबर से लगाई जा सकती हैं रेगुलर क्लासेस

मध्य प्रदेश: अन्य राज्यों के बाद अब आठ महीने बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने राज्य में स्कूलों को खोलने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर से रेगुलर क्लास लगाई जा सकती हैं।
Schools reopene in Madhya Pradesh from November 20
Schools reopene in Madhya Pradesh from November 20Social Media

मध्य प्रदेश। देश में कोरोना से बने हालातों को मद्देनजर रखते हुए मार्च से ही सभी राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए थे, परंतु मार्च से ही बंद किए गए स्कूल और कॉलेजों को अब एक-एक करके सभी राज्यों में खोलने को लेकर विचार किया गया है। हाल ही में गुजरात सरकार ने स्कूल खोलने का ऐलान किया था। वहीं, अब आठ महीने बाद मध्य प्रदेश की सरकार ने भी राज्य में स्कूलों को खोलने का ऐलान किया है। हालांकि, अन्य राज्य में सिर्फ 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस को आंशिक तौर पर खोलने का ऐलान किया गया था, लेकिन मध्य प्रदेश में रेगुलर क्लास शुरू की जांएगी।

मध्य प्रदेश में स्कूलों को खोलने की तैयारी :

दरअसल, मध्य प्रदेश में स्कूलों को खोलने की तैयारियां अब जोरों पर नजर आ रही हैं। राज्य में 20-25 नवंबर से 9वीं-12वीं तक की रेगुलर क्लास शुरू की जा सकती हैं। इसके अलावा कक्षा 6वीं से 8वीं तक की क्लासेस 1 दिसंबर से शुरू करने करने को लेकर विचार किया गया है। खबरों के अनुसार स्कूल खोलने की मंजूरी के लिए मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय को नोटशीट भेजी है। यदि यह क्लासेस शुरू की गई तो क्लासेस में बच्चों की उपस्थिति के लिए स्टूडेंट्स की संख्या भी तय की जाएगी। यानि की राज्य में खोले जाने वाले स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ नहीं खोला जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी :

बताते चलें, स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्ताव जारी किया गया है कि, मिडिल और हाईस्कूल की क्लासेस सप्ताह में 6 की जगह 4 दिन लगाई जा सकती हैं। स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, हाई क्लासेस को खोलने के लिए कुछ गाइडलाइन जारी की जांएगी। इन गाइडलाइन के साथ ही 20 से 25 नवंबर के बीच स्कूल खोले जा सकते हैं। मिडिल स्कूल 1 दिसंबर से खोलने के लिए विभाग सहमत है। हालांकि, इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही लेंगे। प्राइमरी कक्षाओं पर फैसला पैरेंट्स से चर्चा के बाद होगा।'

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश :

बता दें, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश के अनुसार, प्रदेश में पहली से 8वीं तक के प्राइवेट और सरकारी स्कूल 30 नवंबर तक बंद रहेंगे। इसके अलावा वर्तमान समय में केवल 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस आंशिक तौर पर लगाई जा रही हैं। इन क्लसेस के लिए भी पैरेंट्स की सहमति जरूरी की गई थी। यह क्लासेस 21 सितंबर से लगाई जा रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co