50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल चलते रहेंगे : शिवराज सिंह
50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल चलते रहेंगे : शिवराज सिंहSocial Media

50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल चलते रहेंगे : शिवराज सिंह

भोपाल, मध्यप्रदेश : कक्षा एक से आठवीं में प्रतिबंध लगाने का निर्णय बाद में लेगी सरकार। कोरोना नियंत्रण की समीक्षा में सीएम ने कहा, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की जिंदगी की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टेस्ट ठीक से हों। व्यवस्थाओं के आकलन के आधार पर कोविड से निपटने की रणनीति बने। अभी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोले जा रहे हैं। नाइट कर्फ्यू लगा है। कक्षा एक से 8वीं में प्रतिबंध लगाने के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। बड़े मेले और आयोजनों पर रोक लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड केयर सेंटर सक्रियता से कार्य करें। 16 जनवरी को 15-18 वर्ष के बच्चों के शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दी जाए। जहां स्थिति ठीक नहीं है वहां प्रतिशत सुधारें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन केस बढ़ रहे हैं। अभी प्रदेश में 304 प्रतिशत की पॉजीटीविटी दर आ रही है। इंदौर में लगभग 650, भोपाल में 450, ग्वालियर में 25, जबलपुर में 30 और उज्जैन में 32 केस प्रतिदिन आ रहे हैं। सीनियर सिटीजन को दिक्कत आ रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, होम आइसोलेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। प्रदेश में 305 मरीज आइसोलेशन बेड में हैं और कुल 450 भर्ती हैं, 8606 एक्टिव केस हैं।

बैठक में बताया गया कि इंदौर में कोविड केयर सेंटर में 92 मरीज हैं। भोपाल में 8 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं। ग्वालियर में 6 हैं। जबलपुर में 33 होम आइसोलेशन में हैं। उज्जैन में 2 और सागर में 5 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं। रीवा में 34 एक्टिव केस हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शहडोल में 91 केस हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। मुरैना में 68 पॉजिटिव में 3 हॉस्पिटल में हैं। होशंगाबाद में 47 एक्टिव केस हैं।

इंदौर कलेक्टर ने बताया कि संख्या बढ़ेगी। चिंता की बात नहीं है। इसी तरह भोपाल कलेक्टर ने कहा कि भोपाल में आगे और मरीज बढ़ेंगे। अभी 1442 होम आइसोलेशन में हैं। ग्वालियर में एकदम 291 केस आने से काफ ी बढ़ोतरी हुई है। जबलपुर में 644 एक्टिव केस हैं। सागर में 20-25 केस रोज बढ़ रहे हैं। वन मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा से शामिल हुए। उन्होंने मास्क लगवाने की सख्ती करने की बात कही। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार इंदर सिंह परमार ने स्कूलों में एक से 8 वीं की कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करने का सुझाव रखा।

रोजगार दिवस पर स्वीकृति पत्रों का वितरण :

मुख्यमंत्री ने रोजगार दिवस की समीक्षा में कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस को रोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं। हर महीने रोजगार दिवस होगा। नौजवानों को स्व-रोजगार के स्वीकृति-पत्र देंगे। बैंक सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार दिवस पर मैं भोपाल में रहूंगा। मंत्री अपने प्रभार का जिला तय कर लें। कोविड की स्थिति देखते हुए 100 हितग्राहियों को एक स्थान पर आमंत्रित करें। ऋ ण स्वीकृति-पत्र वितरित होंगे। कलेक्टर सुनिश्चित करें कि स्वीकृति-पत्र घर पहुंच जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 लाख 26 हजार लोगों को स्वीकृति-पत्र मिलना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co