बीजेपी से सिंधिया की नयी शुरुआत, आज राज्यसभा से भरेंगे नामांकन

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे।
सिंधिया आज राज्यसभा से भरेंगे नामांकन
सिंधिया आज राज्यसभा से भरेंगे नामांकनSocial Media

राज एक्सप्रेस। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सिंधिया के साथ केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी आए। विमानतल पर श्री सिंधिया का प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वे खुले वाहन में सवार होकर प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर रवाना हो गए।

सिंधिया के स्वागत में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता :

वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। दो दशक तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहकर राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर छाए रहे, सिंधिया गुरुवार देर शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उनका केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह और अनेक पूर्व मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

अपने संबोधन में किया BJP के सभी वरिष्ठ नेताओं का जिक्र

दिन भर चले घटनाक्रमों के बीच शाम को सभी की नजर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर रहीं, जहां हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सिंधिया पहली बार वहां पहुंचे। सिंधिया ने सभी वरिष्ठ नेताओं का जिक्र अपने संबोधन में किया और कहा कि वे अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं कि आज वे जिस परिवार में आए हैं, उसे वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह जैसे नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है।

वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा

वे उस दल को छोड़कर आए हैं, जिसे 20 वर्षों तक उन्होंने अपने खून पसीने से सींचा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दिवंगत राजमाता और अपने पिता माधवराव सिंधिया का भी स्मरण किया।

वे अपने आप को तभी धन्य मानेंगे, जब वे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के हृदय में बस जाएंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा-

आज नामांकन दाखिल करेंगे सिंधिया :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज यहां पार्टी प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। सिंधिया के अलावा आज ही भाजपा के एक अन्य प्रत्याशी डा सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया भी नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्री दिग्विजय सिंह कल ही नामांकनपत्र पेश कर चुके हैं।

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की आज अंतिम तिथि है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए निर्वाचन हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा के कब्जे में एक एक सीट जाना तय है, लेकिन तीसरी सीट पर रोचक चुनाव होना तय है। नामांकनपत्रों की जांच 16 मार्च को होगी और 18 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 26 मार्च को होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

जाने सिंधिया का आज का कार्यक्रम

  • वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

  • दोपहर 12 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे

  • दोपहर 2 बजे विधान सभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

  • सिंधिया दोपहर 3:15 बजे दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

समाचार अपडेट्स

सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकनपत्र दाखिल किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज यहां पार्टी प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। सिंधिया दोपहर में विधानसभा परिसर पहुंचे और अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। श्री सिंधिया ने अपना परचा विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर ए पी सिंह को सौंपा।

सिंधिया के अलावा आज ही भाजपा के एक अन्य प्रत्याशी डा सुमेर सिंह सोलंकी ने भी अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। आज ही कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने नामजदगी का परचा भरा है। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में श्री दिग्विजय सिंह कल ही नामांकनपत्र पेश कर चुके हैं। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिले की आज अंतिम तिथि थी। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए निर्वाचन हो रहा है। कांग्रेस और भाजपा के कब्जे में एक एक सीट जाना तय है, लेकिन तीसरी सीट पर रोचक चुनाव होना तय है। नामांकनपत्रों की जांच 16 मार्च को होगी और 18 मार्च को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 26 मार्च को होगा और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है, इसलिए तीन सीटों के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद कल यहां पहुंचे थे और उनका जोरदार स्वागत हुआ था। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं पर किया। इसके पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर रात्रि भोज के लिए पहुंचे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेता भी मौजूद थे। सिंधिया ने आज यहां वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा के निवास पर दोपहर भोज किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com