हड़ताल का दूसरा दिन : मण्डियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ संभाग भर की मण्डियों में हड़ताल।
मण्डियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
मण्डियों में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारीSocial Media

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। सरकार के कृषि अध्यादेशों एवं नए मंडी मॉडल एक्ट के विरोध में संभाग भर के मंडी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन था। इस क्रम में लक्ष्मीगंज एवं दीनारपुर में भी सभी अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। आज शनिवार को मण्डी के डीडी नगर स्थित आंचलिक कार्यालय में मण्डी कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया है।

ग्वालियर एवं चंबल संभाग से मंडी समितियों एवं आंचलिक कार्यालय से लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लेकर आन्दोलन को विशाल बनाया। शेष कर्मचारी जो भोपाल नहीं जा पाये उन्होंने प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रुप से आन्दोलन में भाग लेकर संभाग की समस्त मंडियों को पूरी तरह से बंद रखा गया। इसी क्रम में केन्द्रीय एवं प्रादेशिक सरकार द्वारा जारी कृषि अध्यादेशों के विरोध में आंचलिक कार्यालय ग्वालियर एवं चंबल संभाग, तकनीकि कार्यालय तथा संभाग के अन्र्तगत स्थापित 45 मुख्य मण्डी समितियों, उपमंडी समितियों एवं हाट बाजार केन्द्र पर पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारी, व्यापारी, हम्माल एवं तुलावटी संघटनों तथा कृषकों के सहयोग से मांगे नहीं जाने तक अनिश्चितकाल के लिए कार्यालयों एवं मंडी समितियों को बंद रखा जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को डीडी नगर स्थित बोर्ड के आंचलिक कार्यालय में केन्द्र एवं राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com