भारत जोड़ो यात्रा खंडवा जिले में
भारत जोड़ो यात्रा खंडवा जिले में Social Media

MP में यात्रा का दूसरा दिन: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिला रहे कमलनाथ

मध्यप्रदेश : आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा जिले में है, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई नेता मौजूद है।

मध्यप्रदेश। प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" एंट्री कर चुकी है, ऐसे में मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज दूसरे दिन राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा जिले में है, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई नेता मौजूद है।

खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हो चुकी है भारत जोड़ो यात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में पैदल चल रही हैं। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई थी। वहीं ये यात्रा 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- नए दिन की शुरुआत, नए जज़्बे के साथ। मध्यप्रदेश में Bharat Jodo Yatra के दूसरे दिन राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एकसाथ कदम से कदम मिला रहे हैं, बढ़ रहे हैं कदम, जुड़ रहा है वतन। Bharat Jodo Yatra परिवर्तन का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

देश प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश लेकर सड़कों पर निकल पड़ा है। लोग मिल रहे हैं और कारवां बढ़ रहा है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस

बताते चलें कि, बुधवार को 'भारत जोड़ो यात्रा’ ने बुरहानपुर जिले से राज्य में प्रवेश कर लिया था। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया था। वहीं, इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश आई है।

MP में उमड़ा जनसैलाब-

जानिए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का पूरा कार्यक्रम-

  • अब 25 तारीख को गांधी खेरड़ा से मोरटक्का तक की यात्रा करेंगे। शनिवार 26 नवंबर को गांधी की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। यहां वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे।

  • इसके अगले दिन गांधी महू से इंदौर तक की यात्रा करेंगे, 28 तारीख को यात्रा का विश्राम तय किया गया है।

  • राहुल गांधी 29 तारीख को इंदौर शहर से सांवेर जाएंगे।

  • 30 तारीख को यात्रा सांवेर से उज्जैन जिले में प्रवेश कर एक तारीख को भी उज्जैन में ही रहेगी।

  • 2 दिसंबर को यात्रा की शुरुआत उज्जैन के झालरा से होगी। यहां से राहुल गांधी आगर-मालवा के कासी बरदिया पहुंचेंगे।

  • तीन दिसंबर को राहुल गांधी इसी जिले के महूदिया से लालाखेड़ी तक का सफर तय करेंगे।

  • चार तारीख को यात्रा लालाखेड़ी से राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com