भाजपा के पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान का निधन
भाजपा के पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान का निधनSocial Media

दुखद खबर: भाजपा के पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान का निधन, 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सीहोर, मध्यप्रदेश। सीहोर के आष्टा विधानसभा से BJP के पूर्व विधायक रणजीत सिंह गुणवान का निधन हो गया है, आज उनके गृह ग्राम में उनकी अंत्येष्टि की गयी है।

सीहोर, मध्यप्रदेश। प्रदेश के सीहोर से दुखद खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक सीहोर के आष्टा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रणजीत सिंह गुणवान (Ranjeet Singh Gunwan) का निधन हो गया है। आज उनके गृह ग्राम में उनकी अंत्येष्टि की गयी है।

रणजीत सिंह गुणवान ने 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रणजीत सिंह गुणवान का बीमारी के चलते कल रात निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दिवंगत नेता गुणवान लगातार चार बार विधानसभा के सदस्य रह चुके है।

आष्टा तहसील के ग्राम खामखेड़ा जत्रा के मूल निवासी थे गुणवान

ग्रामीण राजनीति से अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले रंजीतसिंह गुणवान जो की आष्टा तहसील के ग्राम खामखेड़ा जत्रा के मूल निवासी थे। यहीं से उन्होंने पंच के पद से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उसके बाद वे आष्टा कृषि उपज मंडी के संचालक,जनपद पंचायत के सदस्य भी चुने ओर कार्य किया।

सुशील संचेती ने ट्वीट कर बताया था-

कल ही भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने ट्वीट कर बताया था- सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 4 बार विधायक रहे रणजीतसिंह गुणवान का निधन, रविवार प्रातः 11 बजे गृह ग्राम खामखेड़ा जत्रा (आष्टा) में अंतिम संस्कार होगा

रंजीत सिंह गुणवान के गृह ग्राम में हुआ अंतिम संस्कार :

BJP के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह गुणवान का आज प्रातः 11:00 बजे उनके गृह ग्राम खामखेड़ा जत्रा में अंतिम संस्कार किया गया।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- जनसेवा हेतु समर्पित BJP के कर्मठ कार्यकर्ता, आष्टा विधानसभा से चार बार विधायक रहे,वरिष्ठ साथी रणजीत सिंह गुणवान जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com