भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. परशुराम साहू का निधन, सीएम ने जताया दुख

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ परशुराम साहू का आज निधन हो गया है, डॉ परशुराम साहू के निधन पर सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. परशुराम साहू का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. परशुराम साहू का निधनSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच लगातार मौत की खबरें सामने आ रही हैं, अब एक दुखद खबर मध्यप्रदेश से सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ परशुराम साहू का आज निधन हो गया है, सीएम शिवराज ने डॉ परशुराम साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें कि वरिष्ठ नेता डॉ. परशुराम साहू को पिछले दिनों गिरने के कारण सिर में आई चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ आज उनका निधन हो गया, वे लगभग 90 वर्ष के थे। डॉ साहू का अंतिम संस्कार कल 11 सितंबर को सुबह 11 बजे संगम घाट पर किया जायेगा। बताते चलें कि अपने पीछे वे चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए। डॉ साहू 1967 में पहली बार विधायक बने और उसी दौरान बनी संबिद सरकार में मंत्री बनाए गए। दूसरी बार 1977 की जनता पार्टी सरकार में भी मंत्री रहे। डॉ. साहू देवरी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश शासन में पूर्व मंत्री डॉ. परशुराम साहू जी के निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल दें। मध्यप्रदेश की जनता के कल्याण हेतु उनके द्वारा किये गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर जताया दुख

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ परशुराम साहू जी के निधन का दु:खद समाचार मिला, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें। ॐ शांति!

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी किया ट्वीट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा- सागर जिले की देवरी विधानसभा से पूर्व विधायक, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ परशुराम साहू जी के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com