जुर्म की राह पर बचपन : अबोध के साथ किशोर ने किया संगीन अपराध

मध्यप्रदेश में आखिर क्यों नहीं थम रहीं बलात्कार की वारदातें? दअरसल बलात्कार का एक और मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है।
अबोध के साथ किशोर ने किया संगीन अपराध
अबोध के साथ किशोर ने किया संगीन अपराधSocial Media

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में आखिर क्यों नहीं थम रहीं बलात्कार की वारदातें, दअरसल बलात्कार का एक और मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है। नाबालिग किशोर ने 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के बंडोल थाना के सोनाडोंगरी गांव का है। 6 वर्षीय बालिका सिवनी जिले के बंडोल थाना के सोनाडोंगरी गांव में रहती है और नाबालिग किशोर भी पड़ोस में रहता है। नाबालिग किशोर ने बच्ची को किसी बहाने से ऐसी जगह ले गया जहा कोई आता-जाता नहीं था और बच्ची के साथ दुराचार किया।

आरोपी को हिरासत

डरी-सहमी बच्ची ने पूरी घटना परिजनों को बताई, इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

बलात्कार की वारदातें जारी, आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें खबरें-

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com