सिवनी सड़क दुर्घटना :
सिवनी सड़क दुर्घटना :Priyanka Yadav-RE

सिवनी सड़क दुर्घटना : दो कार की हुई जोरदार टक्‍कर, हादसे में गई 2 की जान

सिवनी, मध्यप्रदेश : बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक और सड़क हादसे की घटना सिवनी से आई सामने, सिवनी जिले के लखनादौन के पास दो कारों में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

हाइलाइट्स :

  • सिवनी में भीषण सड़क हादसा

  • दो कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्‍कर

  • सड़क हादसे में 2 लोग की मौत

  • हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल

सिवनी, मध्यप्रदेश। कोरोना संकटकाल के बीच अप्रत्याशित घटनाओं के तौर पर सड़क घटनाओं की खबरें तेजी से सामने आ रही है, बता दें कि कोरोना संकट के बीच प्रदेश में दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मध्यप्रदेश के सिवनी से दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दो कारों की जोरदार भिड़ंत से दर्दनाक हादसा हो गया है।

कैसे हुआ हादसा :

हादसे का ताजा मामला सिवनी से आया सामने है। बता दें कि सिवनी के लखनादौन के पास दो कारों में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो एक दूसरी कार से जा टकराई, इस घटना में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई और 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में लखनादौन थाने के ग्राम गणेशगंज से होकर जाने वाले फोरलेन मार्ग में दो कारों की आपसी भिड़ंत में सुनील और किशोर नामक दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
नगर निरीक्षक लखनादौन नवीन जैन ने बताया-

घटना की जांच में जुटी पुलिस :

इस घटना से मौके पर भरी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को बचाने में स्कॉर्पियो एक दूसरी कार से जा टकराई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com